‘खुद को राजा मानने वाला अगर…’, राज्यसभा से PM मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस हर दिन…


संसद के बजट सत्र का गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव दिया. उनके पहुंचते ही बीजेपी सांसद मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी सदन में मौजूद रहे. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आभार व्यक्त करने के लिए मैं उपस्थित हुआ हूं. इतना बोलने के बाद ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. वह ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाने लगे. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस, राहुल गांधी और ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया. 

राहुल गांधी, ममता बनर्जी और कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी स्पीच जारी रखी. उन्होंनें कई मुद्दों पर बात की साथ ही विपक्षी नेताओं पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लालकिले से दिए गए प्रधानमंत्रियों का भाषण का विश्लेषण करके देख लो. उनके पास कोई विजन नहीं था. उनके समय में जो भारत की छवि थी उसको तोड़ने में हमारी काफी शक्ति लगी है. उनकी गलतियों को सही करने में लग गई. दुनिया के देश भारत के साथ ऐसे ही डील नहीं करते.  देश की पहचान विश्वबंधु के रूप में है. दुनिया के बड़े बड़े देश भारत के साथ व्यापर सम्बन्ध बनाने के लिए बहुत आतुर हैं. कांग्रेस के पास न विजन है, न इच्छाशक्ति है.

इसके अलावा उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. पीएम ने कहा कि TMC के साथियों ने काफी कुछ कहा. बंगाल में ऐसी निर्मम सरकार, निर्ममता के सारे रिकॉर्ड बना रहे हैं. यहां आकर उपदेश दे रहे हैं. घुसपेटियों को बचाने के लिए अदालतों में वकालत की जा रही है.

उन्होंने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि खुद को राजा मानने वाला आर्थिक समानता की बात करते हैं, कांग्रेस पतन में हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है.

न हमें मुड़ना है, न पीछे मुड़कर देखना है: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है, दूसरा क्वार्टर भी उतने ही तेज़ गति से विकसित होने वाला है. न हमें मुड़ना है न पीछे मुड़कर देखना है. हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. वर्तमान में अगर हम देखे तो भारत के भाग्य में अनेक संयोग एक साथ हमें नसीब हुए हैं , जो अपने आप में उत्तम संयोग है. सबसे बड़ी बात दुनिया के विकसित देश बूढ़े हो जा रहे हैं और  हमारा देश युवा हो जा रहा है, युवाओं का देश है.

शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है. भारत आज विश्व की चुनौतियों का समाधान देने वाला देश बन गया है. जब देश आज़ाद हुआ था तो 6 नंबर की इकॉनमी थे लेकिन इन लोगों (कांग्रेस) ने 11 नंबर पर पहुंचा दिया. आज हम इसको 3 नंबर पर लेने जा रहे हैं. विश्व एक नए वर्ल्ड आर्डर की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है. अनेक देशों के साथ आज भारत ट्रेड डील्स कर रहा है. पिछले कुछ दिनों में दुनिया के 9  बड़े देशो के साथ डील की है उनमे से एक ”मदर ऑफ़ आल डील” है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *