चार्जर में Pen Drive लगाते ही क्या होगा? जल जाएगा फोन या मिनटों में उड़ जाएगा पूरा डेटा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Pen Drive in Charger: आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और उसके साथ चार्जर, केबल और पेन ड्राइव जैसी चीजें भी आम हो गई हैं. कई बार लोग मजाक या गलती से यह सोच लेते हैं कि अगर मोबाइल चार्जर में पेन ड्राइव लगा दी जाए तो क्या होगा? क्या फोन या चार्जर जल जाएगा, या फिर पेन ड्राइव में रखा सारा डेटा खत्म हो जाएगा? यही सवाल सोशल मीडिया पर भी अक्सर वायरल होता रहता है.

चार्जर और पेन ड्राइव का काम अलग-अलग

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि मोबाइल चार्जर और पेन ड्राइव का काम बिल्कुल अलग होता है. चार्जर का काम केवल बिजली सप्लाई करना होता है जबकि पेन ड्राइव डेटा को स्टोर और ट्रांसफर करने के लिए बनी होती है. पेन ड्राइव तभी काम करती है जब उसे किसी ऐसे डिवाइस से जोड़ा जाए जो डेटा पढ़ और लिख सके जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन (OTG के जरिए).

चार्जर में पेन ड्राइव लगाने पर क्या होगा?

अगर आप मोबाइल चार्जर के USB पोर्ट में पेन ड्राइव लगा देते हैं तो कोई बड़ा धमाका नहीं होगा. ज्यादातर मामलों में कुछ भी नहीं होता. चार्जर डेटा ट्रांसफर के लिए नहीं बने होते इसलिए वे पेन ड्राइव को पहचान ही नहीं पाते. न तो चार्जर पेन ड्राइव को नुकसान पहुंचाता है और न ही पेन ड्राइव चार्जर को.

क्या फोन या पेन ड्राइव जल सकती है?

आम तौर पर ऐसा नहीं होता. चार्जर केवल बिजली देता है और पेन ड्राइव बिजली तो ले सकती है लेकिन बिना कंट्रोल सर्किट के वह कुछ करेगी ही नहीं. अगर चार्जर घटिया क्वालिटी का हो या लोकल हो तब बहुत कम मामलों में ओवरहीटिंग जैसी समस्या हो सकती है लेकिन इससे डेटा उड़ जाना या आग लगना जैसी बात लगभग नामुमकिन है.

डेटा उड़ने का डर कितना सही है?

पेन ड्राइव में रखा डेटा तब तक सुरक्षित रहता है जब तक उसे किसी ऐसे डिवाइस से न जोड़ा जाए जो उस डेटा को एक्सेस करे. चार्जर के साथ ऐसा संभव ही नहीं है. यानी चार्जर में पेन ड्राइव लगाने से न तो फाइलें डिलीट होंगी और न ही करप्ट होंगी.

सही तरीका क्या है?

अगर आप पेन ड्राइव का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसे हमेशा कंप्यूटर, लैपटॉप या OTG सपोर्ट वाले स्मार्टफोन में ही लगाएं. चार्जर के USB पोर्ट का इस्तेमाल केवल चार्जिंग के लिए करें. चार्जर में पेन ड्राइव लगाने से न कोई धमाका होता है और न ही आपका डेटा उड़ता है.

यह भी पढ़ें:

क्या रोबोट बसाएंगे नई दुनिया? Elon Musk ने किया नया दावा, ये रोबोट बदल देंगे इंसानों का भविष्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *