जाते-जाते बांग्लादेश का बंटाधार कर रहे यूनुस, सरकारी कर्मचारियों ने घेर लिया आवास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज


बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के आधिकारिक आवास जमुना के पास नौवें राष्ट्रीय वेतनमान को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन – प्रदर्शनकारियों को हटाने  के लिए लगाए बैरिकेड लगाए, सुरक्षाबलों ने वाटर कैनन और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए.

यूनुस के खिलाफ क्यों प्रदर्शन कर रहे सरकार कर्मचारी?

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस के आधिकारिक आवास जमुना के पास नौवें राष्ट्रीय वेतनमान को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षाबलों ने बैरिकेड्स का लगाया और वाटर कैनन, साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए.

पुलिस के साथ झड़प में 15 लोग घायल

प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड को तोड़ते हुए शुक्रवार को सुबह लगभग 11:30 बजे मोहम्मद यूनुस के आवास की ओर बढ़े और प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. सोमॉय न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प के दौरान कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं.

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार पुलिस कमिश्नर मसूद आलम ने कहा, ‘हम सतर्क हैं ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े. हम प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे हैं ताकि वे कहीं और जाकर प्रदर्शन करें. ढाका के शहीद मीनार के पास सभी प्रदर्शनकारी जुटे और फिर मोहम्मद यूनुस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके आवास की ओर बढ़ने लगे. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए.

चुनाव से पहले बांग्लादेश का बंटाधार कर रहे यूनुस

बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को आशंका है कि नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित वेतन वृद्धि की प्रक्रिया में देरी हो सकती है. उनकी मांग है कि मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली मौजूदा अंतरिम सरकार को नए वेतनमान की घोषणा करनी चाहिए, क्योंकि वेतन आयोग पहले ही अपनी पूरी रिपोर्ट जारी कर चुका है और इस वेतनमान को गैजेट नोटिफिकेशन के माध्यम से लागू किया जा सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *