डेयरी फील्ड ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
डेयरी टेक्नोलॉजी क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
उम्र सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार निर्धारित की गई है.सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तय है ,पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव को भी महत्व दिया जाएगा. आयोग द्वारा मेरिट सूची तैयार की जाएगी उसी के आधार पर अंतिम चयन होगा.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए फीस जमा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – IIM मुबंई में निकली को एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) या बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, जिन उम्मीदवारों के पास दो वर्षों का कार्य अनुभव है और आईडीडी (डीटी/डीएच) में अध्ययन के साथ एटीडी एसोसिएटेड सर्टिफिकेट है, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को पे 9300 रुपये से 34800 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ग्रेड पे 4200 रुपये (पे लेवल-6 के अनुसार) दिया जाएगा. इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
कैसे करें आवेदन ?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जायें.
- होम पेज पर उपलब्ध भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद “Apply Online” विकल्प चुनें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भर कर जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें – फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे शुरू होता है करियर?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI