मारुति सुजुकी की कारें महंगी होंगी:लागत बढ़ना इसकी वजह, कितनी कीमत बढ़ेगी अभी तय नहीं; अप्रैल 2025 में 4% बढ़े थे दाम




मारुति सुजुकी इंडिया अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने 2 फरवरी को बताया कि कमोडिटी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण इनपुट कॉस्ट बढ़ गई है, जिससे अब गाड़ियों के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है। कीमतें बढ़ाने की वजह: कीमती धातुओं के दाम और जियोपॉलिटिकल हालात
पार्थो बनर्जी के मुताबिक, कमोडिटी फ्रंट पर कच्चे माल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर कीमती धातुओं के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जियोपॉलिटिकल टेंशन्स के चलते भी सप्लाई चेन और लागत पर असर पड़ा है। कंपनी अब तक लागत का भार खुद उठाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब इसे ग्राहकों पर डालना मजबूरी हो गया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि कीमतें कब से और कितनी बढ़ाई जाएंगी। कंपनी ने इससे पहले अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमत में 4% तक की बढ़ोतरी की थी। जनवरी में रिकॉर्ड 2.78 लाख बुकिंग, 1.75 लाख कारें वेटिंग में पुरानी बुकिंग वालों को राहत: मिलेगी प्राइस प्रोटेक्शन
कंपनी ने पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों का ध्यान रखते हुए जनवरी में ‘प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम’ शुरू की है। बनर्जी ने बताया कि जिन लोगों ने गाड़ियां बुक कर ली हैं लेकिन प्रोडक्शन की कमी के कारण उन्हें डिलीवरी नहीं मिल पाई है, उनसे बढ़ी हुई कीमतें नहीं ली जाएंगी। उन्हें उसी दाम पर कार मिलेगी जिस पर उन्होंने बुकिंग की थी। जनवरी में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री और एक्सपोर्ट मारुति सुजुकी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मुनाफा 4% बढ़ा
मारुति सुजुकी इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 49,891 करोड़ रुपए की कुल कमाई की। यह पिछले साल के मुकाबले 29% बढ़ी है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 38,752 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी तिमाही में कंपनी ने 6.67 लाख कारें बेचीं। कुल कमाई में से सैलरी, टैक्स, कच्चे माल की कीमत जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के पास 3,794 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। यह 2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही से 4% ज्यादा है। पिछले साल कंपनी को 3,659 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *