नई मर्सिडीज EQS सिंगल चार्ज में 820km चलेगी:शुरुआती कीमत ₹1.34 करोड़, 13 इमेजेस में देखें इलेक्ट्रिक SUV का लुक और फीचर्स




जर्मन लग्जरी कार मेकर मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘EQS’ का नया सेलिब्रेशन एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके 5-सीटर वर्जन की कीमत ₹1.34 करोड़ और 7-सीटर वर्जन की कीमत ₹1.48 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी है। इस स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी ने इसके बेस वैरिएंट (EQS 450) में भी अब स्पोर्टी ‘AMG लाइन’ ट्रिम शामिल कर दिया है। मर्सिडीज के मुताबिक, 2025 में EQS भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV रही है। डिजाइन: अब और भी स्पोर्टी हुई लग्जरी एसयूवी
सेलिब्रेशन एडिशन के जरिए मर्सिडीज ने बेस 450 वैरिएंट के लुक्स को अपडेट किया है। इसमें अब AMG लाइन के स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं। साथ ही, कार में 21-इंच के बड़े AMG-स्पेसिफिकेशन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे रोड पर एक दमदार प्रेजेंस देते हैं। इससे पहले तक AMG लाइन ट्रिम स्रिफ टॉप-एंड EQS 580 वैरिएंट में ही अवेलेबल था। इंटीरियर: 56-इंच की हाइपरस्क्रीन और रियर वेंटिलेटेड सीट्स कार के केबिन में मर्सिडीज की सिग्नेचर ‘हाइपरस्क्रीन’ दी गई है। यह 56-इंच की स्क्रीन है, जो पूरे डैशबोर्ड पर फैली हुई है। इसमें ड्राइवर के लिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बीच में इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन दी गई है। अब दोनों वैरिएंट्स में रियर-सीट वेंटिलेशन फंक्शन को स्टैंडर्ड कर दिया गया है। इसके अलावा 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइट और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स केबिन को खास बनाते हैं। परफॉर्मेंस: 122kWh की बड़ी बैटरी और 820km की रेंज परफॉर्मेंस के मामले में यह कार बेहद पावरफुल है। दोनों ही वैरिएंट्स में 122kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है: EQS 450: यह 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में आती है। इसमें ड्यूल-मोटर सेटअप है जो 360hp की पावर और 800Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी रेंज 820km (MIDC) है। EQS 580: यह 7-सीटर ऑप्शन के साथ आती है। इसके ड्यूल-मोटर सेटअप से 544hp की पावर और 858Nm का टॉर्क मिलता है। इसकी रेंज 809km (MIDC) है। सेफ्टी फीचर्स: 9 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS सेफ्टी के लिए मर्सिडीज EQS में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है, जो ड्राइविंग के दौरान हादसे से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और 15-स्पीकर वाला बुर्मेस्टर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इस साल 12 नई गाड़ियां भारत आएंगी, भोपाल में खोला नया आउटलेट कंपनी ने मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में फ्रैंचाइज पार्टनर लैंडमार्क कार्स के साथ मिलकर रानी कंमलापति स्टेशन के पास स्थित प्रीमियम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में नया शोरूम ओपन किया है। यह शोरूम 1,100 वर्ग फीट में बना है। ओपनिंग के मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के CFO इमराह ओएजर ने कहा कि, इस साल हम 12 नए प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे, अपने लोकल प्रोडक्शन पोर्टफोलियो को बढ़ाएंगे, मर्सिडीज बेंज चार्ज पब्लिक लॉन्च करेंगे, नए मार्केट में विस्तार करेंगे और अपने पूरे नेटवर्क को अपग्रेड करने में इन्वेस्ट करेंगे। मर्सिडीज-बेंज ने 20 नए आउटलेट्स खोलने और अपने 15 मौजूदा सेंटर्स को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से अपग्रेड करने का प्लान बनाया है। कंपनी के फ्रेंचाइजी पार्टनर्स ने डीलरशिप और सर्विस आउटलेट्स को बेहतर बनाने के लिए 470 करोड़ रुपए का निवेश किया है। फिलहाल, कंपनी भारत के 50 से ज्यादा शहरों में 140 से अधिक आउटलेट्स चला रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *