कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व राज्यसभा सांसद को पार्टी से निकाला, की थी ये बड़ी गलती


कर्नाटक में कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा को पार्टी से निलंबित कर दिया, जिन्होंने शिदलाघट्टा नगर आयुक्त के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. कांग्रेस नेता के खिलाफ 14 जनवरी को नगर आयुक्त अमृता गौड़ा की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी. अमृता गौड़ा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी तस्वीर वाला बैनर हटाने पर फोन पर उन्हें गाली और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

कांग्रेस की अनुशासन समिति ने क्या बताया?

आदेश में कांग्रेस राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष के. रहमान खान ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राजीव गौड़ा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई है.

KPCC ने की थी संस्पेंशन की सिफारिश

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने बुधवार (21 जनवरी) को नगर आयुक्त को धमकी और गाली देने के मामले में राजीव गौड़ा को निलंबित करने की सिफारिश की थी. इस घटना की वजह से सत्तारूढ़ कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर फजीहत का सामना करना पड़ा. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी कहा था कि अगर कांग्रेस के किसी नेता ने ऐसा कार्य किया है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 
 
राजीव गौड़ा ने पिछले विधानसभा चुनावों में सिदलाघट्टा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और वे खाद्य मंत्री केएच मुनियप्पा और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के करीबी बताए जाते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *