Haryana Thunders PWL Win | Anirudh Guliya Secures Top Spot


PWL में हरियाणा टीम के परविंदर, अभिमन्यु पर दांव लगाते हुए।

अनिरुद्ध गुलिया ने हेवीवेट वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा थंडर्स को रात की पांचवीं बाउट जीत दिलाई और यूपी डोमिनेटर्स पर 6–3 की जीत सुनिश्चित की। इसके साथ ही हरियाणा थंडर्स ने प्रो रेसलिंग लीग 2026 के लीग चरण में पहला स्थान पक्का कर लिया। इस

.

छह बाउट्स के बाद मुकाबला 3–3 की बराबरी पर था, जिसके बाद प्लेयर ऑफ द मैच इरीना कोलियादेंको ने सातवीं बाउट में फॉल से नाटकीय वापसी करते हुए मुकाबले की दिशा निर्णायक रूप से हरियाणा के पक्ष में मोड़ दी।

यूपी डोमिनेटर्स, जो लीग चरण में दो जीत, चार अंक और 23 बाउट जीत के साथ चौथे स्थान पर रहे, अब सेमीफाइनल में अपनी किस्मत जानने के लिए पंजाब रॉयल्स और दिल्ली दंगल वॉरियर्स के मुकाबले के नतीजे का इंतजार करेंगे। यूपी डोमिनेटर्स के लिए शानदार प्रदर्शन के चलते तपस्या गहलावत को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।

अनिरूद्ध गुलिया और जसपूरन सिंह मैच पर दांव लगाते हुए।

अनिरूद्ध गुलिया और जसपूरन सिंह मैच पर दांव लगाते हुए।

हर बाउट का रहा कड़ा मुकाबला

हरियाणा ने शुरुआती दो बाउट्स में बेहद करीबी और दबाव भरी जीत के साथ मजबूत शुरुआत की। 76 किग्रा महिला वर्ग में काजल धोचक ने मानसी लाथर के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3–3 की बराबरी के बाद आखिरी अंक के आधार पर जीत दर्ज की। शुरुआती टेकडाउन के जवाब में दूसरे पीरियड में अहम टेकडाउन और पैसिविटी प्वाइंट ने काजल को जीत दिलाई।

इसके बाद 57 किग्रा पुरुष वर्ग में अंकुश चंद्रम और राहुल देसवाल के बीच मुकाबला 4–4 से बराबरी पर था, लेकिन आखिरी क्षणों में अंकुश के स्कोरिंग सीक्वेंस ने आखिरी अंक के आधार पर हरियाणा की बढ़त को दोगुना कर दिया।

तपस्या गहलावत को मिला फाइटर ऑफ द मैच

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए झज्जर की तपस्या गहलावत को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया। 57 किग्रा महिला वर्ग में तपस्या गहलावत के जरिए यूपी डोमिनेटर्स ने जोरदार वापसी की। शुरुआती बराबरी के बाद तपस्या ने पावर मिनट में पूरा नियंत्रण हासिल करते हुए फेज़ 6 में दो निर्णायक टेकडाउन लगाए और 10–3 की शानदार जीत दर्ज कर अंतर कम किया।

इसके बाद 65 किग्रा पुरुष वर्ग में विशाल काली रमन ने तुमुर ओचिर तुलगा के खिलाफ जबरदस्त वापसी करते हुए पैसिविटी कॉल्स, सफल चैलेंज और पावर मिनट में निर्णायक टेकडाउन के बाद पुश-आउट के दम पर 9–6 से जीत दर्ज की और मुकाबला 2–2 से बराबर कर दिया।

तपस्या गहलावत को चुना गया फाइटर ऑफ द मैच।

तपस्या गहलावत को चुना गया फाइटर ऑफ द मैच।

अंतिम पंघाल की 8-3 से हारी

53 किग्रा महिला वर्ग के हाई-प्रोफाइल मुकाबले में कप्तान युई सुसाकी के जरिए हरियाणा ने फिर बढ़त बनाई। पूर्व ओलंपिक चैंपियन सुसाकी ने कई टर्न और एक्सपोज़र सीक्वेंस का फायदा उठाते हुए तेजी से 8–0 की बढ़त बना ली। इसके बाद अंतिम पंघाल ने शुरुआती पीरियड के अंत में अंक हासिल कर पीडब्ल्यूएल 2026 में सुसाकी के खिलाफ अंक दर्ज करने वाली पहली पहलवान बनने का गौरव हासिल किया।

दूसरा पीरियड रणनीतिक मुकाबले में बदला, लेकिन सुसाकी के अनुभव ने उन्हें 8–3 की जीत दिलाई और हरियाणा को 3–2 की बढ़त मिली।

अनिरूद्ध गुलिया की जीत से हरियाणा टॉप पर

इसके बाद हेवीवेट मुकाबले में अनिरुद्ध गुलिया ने यूपी डोमिनेटर्स की वापसी की सारी उम्मीदें खत्म कर दी। जसपूरण सिंह ने पुश-आउट्स और एक चेतावनी के जरिए शुरुआती अंक बटोरे, लेकिन दूसरे पीरियड में गुलिया ने टेकडाउन-और-टर्न संयोजन और पावर मिनट में लगातार टेकडाउन लगाते हुए 11–5 की प्रभावशाली जीत दर्ज की। इससे हरियाणा की मैच जीत और तालिका में शीर्ष स्थान की पुष्टि हो गई।

परविंदर ने अभिमन्यू को 8-5 से दी मात

74 किग्रा पुरुष वर्ग में परविंदर ने अभिमन्यु मंडवाल को 8–5 से हराते हुए हरियाणा की शानदार रात पर मुहर लगा दी। परविंदर ने शुरुआती टेकडाउन और लगातार टर्न एक्सपोज़र के साथ नियंत्रण स्थापित किया, दूसरे पीरियड में दबाव झेला और निर्णायक टेकडाउन के साथ मुकाबला समाप्त किया। आज पंजाब रॉयल्स का सामना दिल्ली दंगल वॉरियर्स से अंतिम लीग-चरण मुकाबले में होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *