Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस ने ऐसा क्या कर दिया दुखी हो गए शिवराज सिंह चौहान, इंडिया US डील पर क्या कहा?


कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. ANI को दिए बयान में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक मंत्री को गद्दार कह रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है. कांग्रेस पर प्रधानमंत्री का अपमान करने और देश के खिलाफ माहौल बनाने का भी आरोप लगाया गया. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह की भाषा और व्यवहार से लोकतंत्र को कलंक लगता है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया गया कि वह हार से हताश है और गुस्से में आकर अफवाहें फैला रही है. कांग्रेस मानसिक तौर पर परेशान है और बिना तथ्य के विरोध कर रही है. अफवाहों के जरिए देश में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि ट्रेड डील से किसानों और देश दोनों को फायदा होगा.

शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि सरकार ने साफ किया कि यह समझौता पूरी तरह किसानों के हित में किया गया है. प्रधानमंत्री को इस ट्रेड डील के लिए धन्यवाद देते हुए कहा गया कि किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही सभी फैसले लिए गए हैं. सरकार ने जोर देकर कहा कि किसी भी तरह से बाजार नहीं खोला गया है और न ही किसानों के हितों से कोई समझौता हुआ है.

सरकार ने की किसानों की बात

शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल संसद में किसानों से जुड़े सभी हितों को साफ-साफ रख चुके हैं. इसके बावजूद कांग्रेस लगातार गलत बातें फैला रही है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के इस रवैये को देखकर वे व्यक्तिगत तौर पर आहत और पीड़ित महसूस कर रहे हैं. किसान का हित ही देश का हित है. सरकार की प्राथमिकता हमेशा से किसानों की सुरक्षा, उनकी आमदनी और भविष्य रही है. इसी सोच के साथ ट्रेड डील की गई है ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और किसानों को लंबे समय में लाभ मिले. सरकार ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी किसी भी नीति या समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा. विपक्ष चाहे जितना विरोध करे, सरकार देश और किसानों के हित में काम करती रहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *