होंडा डियो 125 'X-एडिशन' लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹87,733:स्पोर्टी ग्राफिक्स के साथ 8.3hp पावरफुल इंजन, TVS एनटॉर्क से मुकाबला




होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने पॉपुलर स्कूटर डियो 125 का नया ‘X-एडिशन’ लॉन्च किया है। इस नए एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया पेंट स्कीम और कॉन्ट्रास्टिंग रेड अलॉय व्हील्स हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। हालांकि, मैकेनिकली यह स्कूटर पुराने मॉडल जैसा ही है। होंडा डियो 125 का X-एडिशन स्पोर्टी ग्राफिक्स और 8.3hp पावरफुल इंजन के साथ आएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹87,733 रखी गई है। यह कीमत इसके स्टैंडर्ड बेस वैरिएंट से ₹1,000 ज्यादा है। हालांकि, टॉप-एंड ‘H-स्मार्ट’ वैरिएंट से लगभग ₹3,950 सस्ता है। भारत में इसका मुकाबला TVS एनटॉर्क से रहेगा। डिजाइन और कलर: नया डुअल-टोन अवतार होंडा Dio: इंजन और पावर स्कूटर में 123.97CC का सिंगल सिलेंडर PGM-FI अपडेटेड ऑन-बोर्ड डाइग्नोस्टिक-2 (OBD2) फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। इंजन eSP के साथ आता है, जो स्कूटर को साइलेंट तरीके से स्टार्ट करने के लिए तैयार करता है। ये इंजन 8000rpm पर 8.19 bhp की पावर और 4750rpm पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर E-20 कंप्लाइंट पेट्रोल पर भी चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *