बोकारो पावर सप्लाई कंपनी में नौकरी का मौका, सहायक प्रबंधक पद पर भर्ती शुरू; पढ़ लें डिटेल्स
बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BPSCL) ने सहायक प्रबंधक (बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर) के पद पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bpscl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बीपीएससीएल ने यह भर्ती 9 फरवरी 2026 को जारी की थी और उसी दिन से आवेदन भी शुरू हो गए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत सहायक प्रबंधक (BOE) के कुल 15 पद भरे जाएंगे. उम्मीदवार 5 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन का कोई मौका नहीं दिया जाएगा.
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, पावर प्लांट, प्रोडक्शन या इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बीई या बीटेक किया हो. सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं.
आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 5 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
कितनी सैलरी मिलेगी?
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा. शुरुआत में उम्मीदवारों को ई-1 ग्रेड के तहत 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा. एक साल की प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद वेतन बढ़ाकर 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये कर दिया जाएगा.
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
बीपीएससीएल सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में उम्मीदवारों को 90 मिनट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
आवेदन कैसे करें?
बीपीएससीएल सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है. इसके लिए उम्मीदवारों को आईबीपीएस के माध्यम से बीपीएससीएल पोर्टल पर जाना होगा. आवेदन करने के लिए सबसे पहले पंजीकरण करें, फिर व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें. इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें. शुल्क जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें.
भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख: 9 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 5 मार्च 2026
कंप्यूटर परीक्षा और साक्षात्कार: बाद में सूचना दी जाएगी
यह भी पढ़ें- JEE Main Result 2026: जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार खत्म, जानें कब और कैसे देखें सेशन-1 का स्कोर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI