WI vs ZIM T20 World Cup LIVE Match Update; Sikandar Raza
मुंबई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। 255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच का स्कोरबोर्ड

गुडाकेश मोती ने 4 विकेट झटके जिम्बाब्वे की ओर से डायोन मायर्स ने 28 रन बनाए। वे टीम के टॉप स्कोरर रहे। कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रन का योगदान दिया। विंडीज की ओर से गुडकेश मोती ने 4 विकेट झटके। जबकि अकिल हुसैन ने 3 विकेट हासिल किए।

हेटमायर ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई, पॉवेल का भी अर्धशतक वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने फिफ्टी लगाई। हेटमायर ने 34 बॉल पर 85 रन बनाए। इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वहीं, रोवमन पॉवेल ने 35 बॉल पर 59 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। रिचर्ड नगारवा को 2 विकेट मिले।

विंडीज की बड़ी जीत से भारत की मुश्किलें बढ़ीं वेस्टइंडीज की बड़ी जीत से भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। अब उसे अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने ही होंगे। इस मौजूदा स्थिति में वेस्टइंडीज 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। इतने ही अंक के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। क्योंकि, विंडीज का नेट रन रेट सबसे ज्यादा है। भारतीय टीम तीसरे और जिम्बाब्वे चौथे नंबर पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
अपडेट्स
05:43 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच
05:43 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया
05:39 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जिम्बाब्वे 147 रन पर ऑलआउट
18वें ओवर की चौथी बॉल पर जिम्बाब्वे ने आखिरी विकेट गंवाया। यहां पर ब्रैड इवांस 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैथ्यू फोर्ड ने अकिल हुसैन के हाथों कैच कराया।
05:13 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ब्रैड इवांस ने शमार जोसेफ की बॉल पर लगातार दो छक्के मारे
17वें ओवर से 18 रन आए। ब्रैड इवांस ने शमार जोसेफ की बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। उन्होंने 5वीं और छठी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।
04:59 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जिम्बाब्वे का 9वां विकेट गिरा, मुजरबानी आउट
15वें ओवर में जिम्बाब्वे ने 9वां विकेट गंवाया। यहां पर ब्लेसिंग मुजरबानी को अकिल हुसैन ने कैच आउट कराया।
04:46 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ब्रैड इवांस के चौके से जिम्बाब्वे 100 पार
12वें ओवर में जिम्बाब्वे ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। जेसन होल्डर की चौथी बॉल पर ब्रैड इवांस ने चौका लगाया। इसी चौके से जिम्बाब्वे का स्कोर ट्रिपल डिजिट तक पहुंचा।
04:43 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
गुडाकेश मोती ने लगातार दो बॉल पर विकेट झटके
11वें ओवर में गुडाकेश मोती ने लगातार दो बॉल पर दो विकेट झटके। उन्होंने…
- ओवर की तीसरी बॉल सिकंदर रजा को बोल्ड किया। सिकंदर ने 27 रन बनाए।
- ओवर की चौथी बॉल पर ताशिंगा मुसेकिवा (जीरो) को बोल्ड कर दिया।
मोती ने इस ओवर में 8 रन दिए। उन्होंने 7वें ओवर में डायोन मायर्स (28 रन) को भी आउट किया था।
04:29 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
9वें ओवर से 10 रन आए, मुनयोंगा ने छक्का मारा
जिम्बाब्वे की पारी के 9वें ओवर से 10 रन आए। यह ओवर गुडाकेश मोती ने डाला। उनकी तीसरी बॉल पर मुनयोंगा ने मिडविकेट पर छक्का लगाया।
04:20 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
गुडाकेश मोती ने डायोन मायर्स को बोल्ड किया
7वें ओवर में जिम्बाब्वे ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर डायोन मायर्स (28 रन) को गुडाकेश मोती ने बोल्ड कर दिया। अकिल हुसैन ने ब्रायन बेनेट (5 रन) और रायन बर्ल (जीरो) को लगातार 2 बॉल पर आउट किया।
04:16 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पावरप्ले में जिम्बाब्वे के 3 बैटर्स आउट

255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर्स में 3 विकेट गंवा दिए हैं और स्कोर बोर्ड पर 47 रन ही लगे हैं।
03:57 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अकिल हुसैन को लगातार 2 बॉल पर विकेट, बेनेट इस वर्ल्ड कप में पहली बार आउट
तीसरे ओवर की पहली बॉल पर जिम्बाब्वे ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर ब्रायन बेनेट 5 रन बनाकर आउट हुए। बेनेट पिछले 5 मैच में पहली बार आउट हुए हैं। उन्हें अकिल हुसैन ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
हुसैन ने अगली ही बॉल पर रायन बर्ल (जीरो) को भी पवेलियन भेजा। अकिल हुसैन ने लगातार 2 बॉल पर विकेट निकाला। उन्होंने इस ओवर में कोई रन नहीं दिया है।
03:54 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा, मारुमनी आउट
दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर जिम्बाब्वे ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर तदिवानाशे मारुमनी 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैथ्यू फोर्ड ने शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया।
03:49 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में रिव्यू गंवाया, 10 रन आए
254 रन का स्कोर डिफेंड कर रही वेस्टइंडीज की टीम ने पहले ओवर की दूसरी बॉल पर रिव्यू गंवा दिया। अकिल हुसैन की बॉल तदिवानाशे मारुमनी के पैड पर लगी। लेकिन, फील्डर्स की अपील को अंपायर्स ने नकार दिया।
ऐसे में कप्तान शाई होप ने रिव्यू की मांग की, लेकिन रिप्ले से पता चला कि बॉल का इम्पैक्ट ऑफ स्टंप के बाहर था। ऐसे में विंडीज को रिव्यू गंवाना पड़ा। अगली 4 बॉल पर मारुमनी ने एक चौका और एक छक्का लगाकर 10 रन बनाए।
03:38 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: जिम्बाब्वे को 255 रन का टारगेट
03:34 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज ने आखिरी दो ओवर में 38 रन बनाए
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। वेस्टइंडीज ने 19वें ओवर में 20 और आखिरी ओवर में 18 रन बनाए।
विंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट 254 रन बनाए। जोकि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे बड़ा स्कोर 260 रन है, जोकि श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ जोहन्सबर्ग में बनाया था।
03:09 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पॉवेल 59 रन बनाकर आउट, मुजरबानी को विकेट

17वें ओवर की पहली बॉल पर वेस्टइंडीज ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर रोवमन पॉवेल 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने ताशिंगा मुसेकिवा के हाथों कैच कराया।
इसी ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड के चौके के सहारे कैरेबियाई टीम ने 200 रन का आंकड़ा भी हासिल कर लिया है।
02:57 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पॉवेल की फिफ्टी, हेटमायर आउट

15वें ओवर की पहली बॉल पर रोवमन पॉवेल ने सिंगल लेकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 29 बॉल पर अर्धशतक लगाया।
ओवर की तीसरी बॉल पर शिमरोन हेटमायर 34 बॉल पर 85 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्रीम क्रेमर ने ब्रायन बेनेट के हाथों कैच कराया।

02:48 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पॉवेल का छक्का, हेटमायर के साथ शतकीय साझेदारी
14वें ओवर की दूसरी बॉल पर रोवमन पॉवेल ने ब्रैड इवांस की बॉल को स्टैंड पर पहुंचा दिया। इसी के साथ उन्होंने हेटमायर के साथ शतकीय साझेदारी भी कर ली। टीम ने 54 रन पर पहला विकेट गंवाया था।
02:44 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेटमायर का दूसरा कैच छूटा
12वें ओवर में हेटमायर को पारी का दूसरा जीवनदान मिला है। इवांस के ओवर की दूसरी गेंद पर 70 रन पर खेल रहे हेटमायर ने सिक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन डीप मिडविकेट पर खड़े ताशिंगा मुसेकिवा ने कैच छोड़ दिया। इससे पहले 9 रन के स्कोर पर ताशिंगा ने ही हेटमायर का कैच छोड़ा था।
02:39 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेटमायर ने 108 मीटर का छक्का लगाया, पॉवेल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप
10वें ओवर की पहली बॉल पर शिमरोन हेटमायर ने 108 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने शॉर्ट लेंथ की बॉल को पुल करते हुए मिडविकेट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।
इस छक्के के साथ हेटमायर ने रोवमन पॉवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली।
02:24 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सिकंदर रजा के ओवर में 3 छक्के, 20 रन आए
8वें ओवर में सिकंदर रजा की बॉल पर तीन छक्के लगे। उनके इस ओवर में 20 रन आए।
हेटमायर ने पहले मिडविकेट पर सिक्स लगाया, फिर स्क्वायर लेग पर दो छक्के मारे।
वे वेस्टइंडीज के लिए 19 बॉल पर सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया।
02:21 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
छक्के से हेटमायर की फिफ्टी, 19 बॉल लगी

हेटमायर ने 19 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। वे टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।
02:13 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
7वें ओवर में हेटमायर ने लगाए दो छक्के
7वें ओवर में ग्रीम क्रेमर की गेंद पर हेटमायर ने आखिरी 2 गेंद पर दो छक्के लगाए। क्रेमर ने ओवर में 17 रन दे दिए। 7 ओवर में वेस्टइंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।
02:06 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
विंडीज ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाए, ओपनर्स आउट
वेस्टइंडीज ने पावरप्ले के अंदर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए हैं। शाई होप 14 और ब्रैंडन किंग 9 रन ही बना सके।
छठे ओवर की पहली बॉल पर ब्रैड इवांस ने होप को ब्रायन बेनेट के हाथों कैच आउट कराया। इस ओवर से 9 रन आए और विंडीज का स्कोर 55/2 हो गया।
02:06 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
5वें ओवर से 4 चौके आए, 17 रन बने
नगारवा ने 5वें ओवर में 17 रन दे दिए। पहली गेंद पर लेग बाई का चौका गया। इसके बाद अगली दो गेंद पर हेटमायर ने थर्ड मैन और फिर मिड विकेट पर चौके लगाए। ओवर की आखिरी गेंद को शाई होप ने एक्स्ट्रा कवर पर बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेजा।
01:58 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मुजारबानी की गेंद पर हेटमायर को जीवनदान
चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर ताशिंगा मुसेकिवा ने हेटमायर का आसान कैच छोड़ दिया। हेटमायर 9 रन बनाकर खेल रहे थे।
ब्लेसिंग मुजरबानी ने शॉर्ट लेंथ डाली, जिसपर हेटमायर ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े मुसेकिवा के पास गई, लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया।
01:47 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ब्रैंडन किंग 9 रन बनाकर आउट, नगारवा को विकेट

नगारवा ने ब्रैंडन किंग को कैच आउट कराया।
तीसरे ओवर में रिचर्ड नगारवा ने ब्रेंडन किंग को आउट कर जिम्बाब्वे को पहली सफलता दिलाई है। नगारवा ने पहली दो गेंद पर 10 रन बने थे। उन्होंने चौथी गेंद स्लोअल फेंकी जिसपर किंग ने सिक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर खड़े ताशिंगा मुसेकिवा के हाथों में चली गई।
01:39 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इयान बिशप ट्रॉफी लेकर आए

ट्रॉफी के साथ पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इयान बिशप।
01:36 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
विंडीज के ओवर्स ने पहले ओवर में 4 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के ओपनर्स पहले ओवर में महज 4 रन ही बना सके। रिचर्ड नगारवा की पहली बॉल पर सिंगल आया। उसके बाद एक वाइड आई। आखिरी की चार बॉल पर 2 रन ही बने।
01:22 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 देखिए
01:11 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 देखिए
01:10 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव, शेफर्ड की वापसी हुई
इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक-एक बदलाव किया है। 2 पॉइंट्स में बदलाव देखिए
- जिम्बाब्वे ने वेलिंगटन मसाकाद्जा की जगह रिचर्ड नगारवा को मौका दिया गया है।
- वेस्टइंडीज में रोस्टन चेज की जगह रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है। वे चोट के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल सके थे।
01:08 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जिम्बाब्वे ने गेंदबाजी चुनी, कप्तान रजा बोले- पिच चेज के लिए अच्छी
टॉस का सिक्का उछालते जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा। (फोटो- जिम्बाब्वे क्रिकेट।)
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान सिकंदर रजा ने कहा है कि यह पिच स्कोर चेज करने के लिए अच्छी है। इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे।
12:54 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जिम्बाब्वे की टीम स्टेडियम पहुंची
12:42 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज आगे

टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान वेस्टइंडीज को 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल एक मैच जीतने में सफल रही है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 2022 में खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था।
12:42 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शाई होप वेस्टइंडीज के टॉप बैटर रहे
शाई होप ने इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 134.78 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट स्कोर 75 रन है। वहीं, बॉलिंग में शमार जोसेफ ने टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 8.57 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 7 विकेट लिए हैं। इस दौरान 39 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

12:41 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मुजरबानी जिम्बॉब्वे के टॉप विकेट टेकर
जिम्बॉब्वे के लिए ब्रायन ब्रेनेट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 125 की स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 64* रहा है। वहीं, तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। वह जिम्बॉब्वे के लिए हाईएस्ट विकेट टेकर भी रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में महज 5.91 की इकोनॉमी से 9 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 17 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
12:40 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच माना जाता है। यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मदद मिलती है, लेकिन रन बनाना आसान रहता है। खासकर नाइट मैचों में ओस के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अक्सर फायदेमंद साबित होता है।
वानखेड़े में अब तक 15 टी-20 इंटरनेशन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 7 और चेज करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 247/9 है, जो भारत ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 183 रन रहा है।
12:38 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेदर कंडीशन
मुबंई में मंगलवार को मौसम साफ और गर्म रहेगा। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। टेम्परेचर 21 से 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
12:34 PM23 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
