India Pakistan; T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario Analysis
स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार मिली थी।
वेस्टइंडीज ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। इस जीत ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 76 रन से हार गई थी। ग्रुप की टॉप-2 टीम को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।
भारत का सेमीफाइनल समीकरण
1. अगर भारत दोनों मैच जीतता है-
- भारत जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे दोनों सुपर-8 मैच जीत लेता है तो उसके 4 पॉइंट्स होंगे।
- साउथ अफ्रीका भी अपने बाकी मुकाबले जीत लेता है, तो भारत ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है।
- अगर साउथ अफ्रीका एक मैच हार जाता है, तो 3 टीमों के 4-4 पॉइंट्स आने पर नेट रन रेट से स्थिति तय होगी तब भारत को मजबूत NRR की जरूरत होगी।
2. अगर भारत सिर्फ एक मैच जीतता है-
- केवल एक जीत से भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस ना के बराबर हो जाएंगे, चाहे बाकी परिस्थितियां कैसी भी हों।

वेस्टइंडीज को हराना आसान नहीं होगा
भारतीय टीम को इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। अंतिम मैच में 1 मार्च को टीम वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वेस्टइंडीज के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम अभी तक खेले अपने सभी 5 मैच जीती है।

साउथ अफ्रीका का अगला मैच वेस्टइंडीज से
साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर मजबूत शुरुआत कर ली है। अब उसे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। टीम बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है तो सेमीफाइनल में उसकी स्थिति लगभग पक्की हो जाएगी।

सुपर-8 में 12 में से 4 मैच हो गए
सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बने हैं। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेने है। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से 4 मैच खेले जा चुके हैं। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी।
4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी।
