Tamil Nadu: बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग


Tamil Nadu Murder News: तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी. यह घटना सेय्यदुंगानल्लूर रेलवे गेट इलाके में हुई. मृतका की पहचान शनमुगथाई उर्फ 35 साल की सुमित्रा के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से पति से मतभेद के चलते अलग रह रही थी. इस खतरनाक घटना ने इलाके में सभी को हिलाकर रख दिया है.

जानकारी के मुताबिक, सुमित्रा के अवैध संबंध होने की बात उनके भाई पुलियांगुलम के मुथुराजा को पता चली. इस संबंध में उन्होंने अपनी बहन को डांटा. इससे उन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. एक समय में मुथुराजा ने सोचा कि परिवार के लिए बहुत शर्मिंदगी होगी, इसलिए उसने अपनी बहन की हत्या करने की योजना बनाई. 

गुस्से में बहन पर दरांती से किया हमला

बता दें कि घटना की रात को मुथुराजा अपने दोस्त वसंत के साथ बाइक पर अपनी बहन सुमित्रा के घर गया. वसंत घर के बाहर पहरा दे रहा था,जबकि मुथुराजा अंदर गया और सुमित्रा से बहस की. बहस बढ़ने पर गुस्से में आकर उसने अपनी बहन पर अपनी छुपी हुई दरांती से हमला कर दिया.

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

इसमें खून से लथपथ सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में मुथुराजा और वसंत वहां से भाग गए. इस घटना की जानकारी मिलने पर सेय्यदुंगानल्लूर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सुमित्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया.

इसके अलावा पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार मुथुराजा और वसंत दोनों को कुछ ही घंटों में पकड़कर गिरफ्तार कर लिया. वे उनसे पूछताछ कर रहे हैं. थूथुकुडी में अपनी बहन को अवैध संबंध में होने के कारण उसके भाई ने दरांती से वार कर मार डाला, जिससे पूरे इलाके में सदमा लगा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *