Apple iPhone 17e Launch India


नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी एपल ने आज 2 मार्च को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपनी अपडेटेड 17 सीरीज में सबसे सस्ता फोन आईफोन 17e लॉन्च कर दिया है। आईफोन 16e के मुकाबले इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं, जैसे- लेटेस्ट A19 चिप-सेट, 48MP फ्यूजन कैमरा, बेहतर मजबूती, मैग्सेफ सपोर्ट और बेस वैरिएंट में स्टोरेज को दोगुना यानी 256GB कर दिया गया है।

इसके अलावा, कंपनी ने अपडेटेड M4 प्रोसेसर के साथ नया आईपैड एयर भी पेश किया, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 30% फास्ट है। आईफोन 17e और आईपैड एयर की शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है।

आईफोन 17e की शुरुआती कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा है, जिसकी वजह संभवतः मेमोरी चिप्स की कमी है। पिछले साल आईफोन 16e को 59,900 रुपए में लॉन्च किया गया था।

हालांकि, 16e के बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज थी, जबकि 17e के बेस मॉडल में 256GB मैमोरी दी गई है। दोनों डिवाइस को 4 मार्च शाम 7:45 बजे से बुक कर सकेंगे, जबकि सेल 11 मार्च से शुरू होगी।

डिजाइन: ‘मैट’ फिनिश के साथ सिरेमिक शील्ड 2 की सेफ्टी

आईफोन 17e के फ्रंट में सिरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रेच से 3 गुना ज्यादा सुरक्षा देता है। बैक पैनल पर मैट टेक्स्चर दिया गया है, जिससे हाथ में पकड़ने पर यह फिसलता नहीं है। इसमें पुराने मॉडल की तरह ही ‘नॉच’ डिजाइन बरकरार है।

फोन में शॉर्टकट्स के लिए खास एक्शन बटन दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। यह 3 कलर- सॉफ्ट पिंक, व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स: 48MP कैमरा और एप्पल इंटेलिजेंस

  • डिस्प्ले: इसमें 6.1-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।
  • परफॉर्मेंस: इसमें 3nm प्रोसेस पर बना नया A19 चिप-सेट लगा है। कंपनी का दावा है कि इसका CPU पुराने iPhone 11 से 2 गुना ज्यादा तेज है। गेमिंग के लिए इसमें हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड रे ट्रेसिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • कैमरा: फोन के रियर में 48MP का फ्यूजन कैमरा है। यह बिना लेंस बदले ‘इन-सेंसर क्रॉपिंग’ के जरिए 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम देता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में फेस आईडी सेंसर के साथ दमदार कैमरा मिलता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: यह मैग्सेफ और Qi2 वायरलेस चार्जिंग (15W) को सपोर्ट करता है। USB-C के जरिए यह मात्र 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।
  • सॉफ्टवेयर: यह लेटेस्ट iOS 26 पर चलता है, जिसमें कॉल स्क्रीनिंग और लाइव ट्रांसलेशन जैसे ‘एप्पल इंटेलिजेंस’ फीचर्स दिए गए हैं।

डिजाइन: स्लिम प्रोफाइल और डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा

एप्पल ने आईपेड एयर के सिग्नेचर स्लिम और लाइटवेट डिजाइन को बरकरार रखा है। यह प्रीमियम एल्युमिनियम मटेरियल से बना है, जो हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम और मजबूत फील देता है।

यह 11 और 13 इंच के दो साइज में आता है। इसमें सुपर रेटिना डिस्प्ले के साथ पतले बेजल्स दिए गए हैं। इसमें फास्ट डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट है।

यह नए ‘एपल पेंसिल प्रो’ और मैजिक कीबोर्ड को सपोर्ट करता है, जिससे इसे मिनी लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स: M4 चिपसेट और 12GB की बड़ी मेमोरी

  • परफॉर्मेंस: इसमें 8-कोर CPU और 9-कोर GPU वाला M4 प्रोसेसर लगा है। यह 3D रेंडरिंग और गेमिंग के लिए ‘रे ट्रेसिंग’ को सपोर्ट करता है। एपल का दावा है कि इसकी 3D रेंडरिंग स्पीड M1 मॉडल से 4 गुना ज्यादा है।
  • मेमोरी: इस बार बेस मॉडल में ही 12GB यूनिफाइड मेमोरी दी गई है, जो पुराने मॉडल से 50% ज्यादा है। इसकी मेमोरी बैंडविड्थ 120GB/s है।
  • सॉफ्टवेयर: यह iPadOS 26 पर चलता है, जिसमें लिक्विड ग्लास इंटरफेस और बेहतर विंडो मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें फाइल्स एप और फोल्डर कस्टमाइजेशन को डेस्कटॉप जैसा बनाया गया है।
  • AI फीचर्स: इसका 16-कोर न्यूरल इंजन पुराने मॉडल्स के मुकाबले 3 गुना ज्यादा तेज है, जो वीडियो से बैकग्राउंड हटाने और इमेज रिकग्निशन जैसे AI कामों को चुटकियों में कर देता है।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

सबसे पतला आईफोन लॉन्च, कीमत ₹1.20 लाख: आईफोन-17 सीरीज में 4 फोन आएंगे, हार्ट रेट बताने वाला पहला एयरपॉड भी लॉन्च

एपल ने अपने सालाना इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में अपना सबसे पतला आईफोन लॉन्च किया। आईफोन एयर 5.6mm पतला है। इसकी शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपए है।

इवेंट में आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स भी लॉन्च किया गया है। प्रो वैरिएंट में अब तक की सबसे बड़ी आईफोन बैटरी मिलेगी।

17 सीरीज की शुरुआती कीमत 82,900 रुपए है। लेकिन इस बार 128 GB के स्टोरेज ऑप्शन को हटा दिया गया है। शुरुआत 256 GB के स्टोरेज से की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *