AK-47, तुर्किए मेड पिस्टल और गोला बारूद… जम्मू-कश्मीर के सुंदरबानी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सामान बरामद


भारतीय सेना ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबानी इलाके में LoC यानी लाइन ऑफ कंट्रोल पर घुसपैठ की कोशिशों का नाकाम कर दिया है. यह जानकारी खुद भारतीय सेना ने दी है. सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया. इसमें उन्होंने कई हथियार बरामद किए हैं. 

सेना की तरफ से क्या दी गई जानकारी?

सेना के मुताबिक, गुरुवार सुबह (19 फरवरी 2026) नाथुआ टिब्बा सुंदरबानी इलाके में जो एलओसी के पास है, वहां सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स के तहत क्रॉस स्वार्ड डिविजन की टुकड़ियों ने ऑपरेशन चलाया. इलाके में व्यापक स्तर पर सर्चिंग की जा रही है. इस दौरान जगह-जगह खून से सने निशान भी देखे गए. कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. इनमें एके-47 राइफल, 2 मैगजीन, गोला-बारूद, 03 बैग, कंबल, राशन और कपड़े बरामद किए हैं. फिलहाल, इलाके में ऑपरेशन जारी है. सतर्कता बरती जा रही है. 

इससे पहले जम्मू में सेना के प्रवक्ता ने बताया था कि इंटेलिजेंस इनपुट्स और लगातार सर्विलांस के आधार पर 19 फरवरी की सुबह एलओसी के नाथुआ टिब्बा सुंदरबनी के जनरल एरिया में आतंकवादियों की संदिग्ध मूवमेंट का पता चला था. इस दौरान व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अलर्ट के बाद सैनिकों ने तेजी दिखाते हुए फायरिंग की. इससे घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई. सेना ने कहा कि इंटीग्रेटेड ग्राउंड और एरियल सर्विलांस के जरिए इलाके पर पूरी तरह से कब्जा पक्का करने के लिए सैनिकों को सही तरीके से रीपोजीशन और रीओरिएंटेड किया गया था. पूरे सेक्टर को हाई लेवल अलर्ट पर रखा गया है. 

पुंछ में भी सेना ने की कार्रवाई, ट्रांस-बॉर्डर तस्कर गिरफ्तार

इससे पहले सेना ने पुंछ जिले में एक स्थानीय आदमी की गिरफ्तारी की है. उसके पास से हथियार बरामद किए गए हैं. इस पर सेना ने बताया था कि व्हाइट नाइट कॉर्प्स की देखरेख में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआईएफ रोमिया के एक संयुक्त ऑपरेशन में नौशेरा के रहने वाले सचिन उर्फ पम्मान नाम के एक आदमी को गिरफ्तार किया गया था. यह ऑपरेशन बिना किसी रुकावट के पूरा किया गया.

सेना ने बताया कि आर्मी ने एक TISAS जिगाना 9mm, पिस्टल, एक TT-30 पिस्टल, दो एक्सटेंडेड 50-राउंड जिगाना मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन और 15 9mm लाइव राउंड बरामद किए. सेना ने माना है कि शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों और तस्करों के सीधे संपर्क में थे. वह ट्रांस-बॉर्डर, इंटर-स्टेट हथियार रैकेट चला रहा था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *