Holi 2026 Hangover: भांग के हैंगओवर से कैसे करें रिकवरी, जानिए राहत पाने के लिए असरदार घरेलू उपाय
होली का त्योहार रंगों, मस्ती और पारंपरिक खाने के बिना अधूरा माना जाता है. कई घरों में ठंडाई के साथ भांग भी पी जाती है, जो कुछ समय के लिए उत्साह और फिर इससे हल्का नशा भी हो सकता है. हालांकि अगर मात्रा ज्यादा हो जाए तो अगले दिन सिरदर्द, चक्कर, उलझन, जी मिचलाना और कमजारी जैसी परेशानियां सामने आ सकती है. दरअसल भांग में मौजूद तत्व शरीर और दिमाग पर असर डालते हैं. ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी, थकान और दूसरी समस्याएं भी हो सकती है. वहीं आमतौर पर समय के साथ इन सारी समस्याओं का असर कम हो जाता है, लेकिन सही देखभाल से रिकवरी जल्दी हो सकती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि भांग के हैंगओवर से रिकवरी कैसे करें.
पानी और लिक्विड ज्यादा लें
भांग के बाद शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए सबसे पहले शरीर में पानी की कमी पूरी करना जरूरी है. दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. नारियल पानी और नींबू पानी भी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं.
खट्टी चीजें भी दें सकती है राहत
भांग का असर कम करने के लिए खट्टी चीजों का सेवन कारगर माना जाता है. नींबू पर थोड़ा काला नमक लगाकर चाटने से ताजगी मिलती है. संतरा, मौसमी या अनार का जूस भी दिया जा सकता है. ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को हल्का महसूस कराने में मदद करते हैं. इमली का पानी भी एक पुराना घरेलू तरीका मरना जाता है. इमली को पानी में उबालकर उसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर पीने से बेचैनी और भारीपन कम हो सकता है.
अदरक और शहद का इस्तेमाल
अगर जी मिचला रहा हो या सिर भारी लग रहा हो, तो अदरक मददगार साबित हो सकती है. अदरक का रस और शहद मिलाकर लेने से पेट को आराम मिलता है. अदरक की चाय भी पी जा सकती है, जिससे उलझन और चक्कर में राहत मिलती है.
हल्का और सादा खाना खाएं
हैंगओवर के दौरान तला-भुना और भारी खाना खाने से परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में खिचड़ी, दही-चावल या हल्का घर का बना खाना बेहतर विकल्प है. केला भी खाया जा सकता है, क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी कम होती है.
छाछ या पुदीने की चाय
भांग के बाद सिर भारी लगे तो पुदीने की चाय पी सकते हैं. इससे सिरदर्द और मतली में आराम मिलता है. एक गिलास छाछ में भुना जीरा और थोड़ा नमक मिलाकर पीने से भी पेट शांत रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है.
ये भी पढ़ें-3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम