India Enter T20 World Cup Semifinal; Sanju Samson’s 97* After Rohit Sharma’s Motivational Words


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India Enter T20 World Cup Semifinal; Sanju Samson’s 97* After Rohit Sharma’s Motivational Words

स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इस मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

लंबा टूर्नामेंट है, कभी भी मौका आ सकता है

संजू की इस शानदार पारी के बाद ICC ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो USA के खिलाफ मैच से पहले का है। मैदान पर हुई इस मुलाकात में रोहित ने संजू का हौसला बढ़ाते हुए कहा था, “कैसा है? दुखी मत हो भाई। यह लंबा टूर्नामेंट है, कभी भी मौका आ सकता है।”

संजू ने रोहित और विराट को भी श्रेय दिया

रोहित की यह बात सच साबित हुई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम कॉबिनेशन में बदलाव हुआ और संजू को मौका मिला। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत में अहम कैमियो खेला और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलकर खुद को साबित किया। मैच के बाद संजू ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी समर्थन और भरोसे के लिए श्रेय दिया।

हेड कोच गौतम गंभीर मैच के बाद संजू सैमसन को शाबासी देते नजर आए।

हेड कोच गौतम गंभीर मैच के बाद संजू सैमसन को शाबासी देते नजर आए।

टूर्नामेंट की शुरुआत में संजू प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे

टूर्नामेंट की शुरुआत में संजू प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर उतारा गया था। लेकिन साउथ अफ्रीका से मिली बड़ी हार के बाद टीम मैनेजमेंट को रणनीति बदलनी पड़ी। टॉप ऑर्डर में ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज होने से संतुलन बिगड़ रहा था।

इसके बाद संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया। उन्हें अभिषेक के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई, जबकि ईशान किशन को नंबर-3 पर भेजा गया, ताकि बल्लेबाजी क्रम में संतुलन और स्थिरता लाई जा सके। यह बदलाव भारत के लिए कारगर साबित हुआ और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

——————————————————-

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

संजू सैमसन के कमबैक की कहानी:बैटिंग में शरीर को शांत और स्थिर रखने पर मेहनत, 14 साल पुराने कोच के साथ हर बॉल-हर पिच की तैयारी की

31 वर्षीय संजू ने अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए यूएई से कोच जुबिन भरूचा को तिरुवनंतपुरम बुलाया था। संजू जब सिर्फ 17 साल के थे, तब से भरूचा उनके साथ काम कर रहे हैं।

31 वर्षीय संजू ने अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए यूएई से कोच जुबिन भरूचा को तिरुवनंतपुरम बुलाया था। संजू जब सिर्फ 17 साल के थे, तब से भरूचा उनके साथ काम कर रहे हैं।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम और 58,000 से ज्यादा दर्शकों का शोर। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के करो या मरो वाले सुपर-8 मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने भारत के सामने 196 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दबाव के इस माहौल में जब भारतीय पारी लड़खड़ाने लगी, तब संजू सैमसन ने एक ऐसी पारी (नाबाद 97 रन) खेली, जो क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गई।

यह सिर्फ चौकों और छक्कों की बारिश नहीं थी, बल्कि यह पारी उस खिलाड़ी के धैर्य, शांति और मानसिक मजबूती का बेहतरीन उदाहरण थी, जिसे कुछ महीने पहले ही लगातार खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। 50 गेंदों में खेली गई इस मैच-विनिंग पारी ने भारत को सीधे सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। संजू सैमसन अब बिल्कुल उसी भूमिका में वापस आ गए हैं जिसके लिए उन्हें चुना गया था- एक विकेटकीपर, एक शानदार ओपनर और एक भरोसेमंद मैच-विनर। यह पारी सिर्फ एक जीत नहीं है, बल्कि एक खिलाड़ी के कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *