india vs pakistan Women’s Asia Cup Rising Stars score update


स्पोर्ट्स डेस्क48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम (भारत-ए) ने पाकिस्तान को हरा दिया है। ACC विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के छठे मैच में भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से मात दी।

रविवार को बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को जीत के लिए 94 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को भारत-ए ने 10.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया।

वृंदा दिनेश ने नाबाद 55 रन बनाए

पाकिस्तान-ए के खिलाफ रन चेज में भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर हुमैरा काजी का विकेट गंवा दिया। हुमैरा को वहीदा अख्तर ने नेहा शर्मिन के हाथों कैच कराया। इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

अनुष्का ने चार चौके की मदद से 26 बॉल पर 24 रन बनाए। अनुष्का को मोमिना रियासत ने आउट किया। वहीं ओपनर वृंदा दिनेश ने सिर्फ 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। तेजल हसब्निस ने भी नाबाद 12 रन बनाए।

भारत के लिए वृंदा दिनेश ने नाबाद 55 रन की पारी खेली।

भारत के लिए वृंदा दिनेश ने नाबाद 55 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान की तीन बैटर्स दोहरे अंक तक पहुंच सकीं

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 18.5 ओवरों में 93 रन बनाए। टीम ने इस मुकाबले में शुरुआती ओवर से ही विकेट गंवाए। शवाल जुल्फिकार (23), गुल रुख (21) और अनोशा नासिर (17) ही दोहरे अंकों तक पहुंचने में कामयाब रहीं। भारत की ओर से कप्तान राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर ने दो-दो विकेट झटके। जिंतिमनी कलिता और मिन्नू मणि को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत-ए: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर और जिंतिमनी कलिता।

पाकिस्तान-ए: युसरा अमीर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमाइमा सोहेल, गुल रुख, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनोशा नासिर, मोमिना रियासत और नेहा शर्मिन।

भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे पर आया

भारतीय टीम अब अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में 17 फरवरी को नेपाल का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट में राधा यादव की अगुवाई वाली भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 7 विकेट से हरा दिया था।

दूसरी ओर पाकिस्तान-ए ने अपने पहले मैच में नेपाल को 30 रनों से हराया था। भारत दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर UAE है।

इस टूर्नामेंट में भारत-ए, पाकिस्तान-ए, नेपाल और UAE के साथ ग्रुप-ए में है। वहीं ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए मौजूद हैं। दोनों ग्रुप से टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले जाने हैं। जबकि फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को होगा।

————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया:बारिश भी बिगाड़ सकती है खेल

भारतीय खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे। यह दावा इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *