NED Vs NAM T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Scott Edwards Gerhard Erasmus
स्पोर्ट्स डेस्क48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में नामीबिया अपना अभियान मंगलवार से शुरू करेगी। उसका सामना नीदरलैंड्स से दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में होगा। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और अमेरिका पहले से मौजूद हैं। यहां सिर्फ टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी। ऐसे में इस मुकाबले में हार किसी भी टीम को लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।
नामीबिया इस ग्रुप की इकलौती टीम है जिसने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि एसोसिएट टीमों के लिए दबाव कोई नई बात नहीं है। अफ्रीका क्वालिफायर में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर नामीबिया ने चौथी बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। टीम ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल अक्टूबर 2025 में खेला था, जिसमें उसने साउथ अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में हराया था।
दूसरी ओर, नीदरलैंड्स की टीम पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मैच हारने का अफसोस जरूर करेगी। वह मुकाबला उनके हाथ से फिसल गया, जबकि एक समय जीत करीब नजर आ रही थी। तेज गेंदबाज पॉल वान मीकेरेन ने साफ कहा था कि मैच पाकिस्तान ने नहीं, बल्कि नीदरलैंड्स ने खुद गंवाया।
नीदरलैंड ने 5 में से 3 मैच जीते
हेड-टू-हेड आंकड़ों में नीदरलैंड्स थोड़ा आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 टी-20 मैच खेले गए हैं। नीदरलैंड्स ने 3 और नामीबिया ने 1 मैच जीता है। पिछली भिड़ंत फरवरी 2024 में हुई थी, जिसमें नीदरलैंड्स ने 247 रन बनाए थे।
नीदरलैंड ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान जैसी टीम को लगभग घुटनों पर ला दिया था। मैच के 70% हिस्से में डच टीम का दबदबा था, लेकिन फील्डिंग में छूटे कैच और आखिरी ओवर्स के दबाव ने पाकिस्तान को जीत दिला दी।

माइकल लेविट पर होंगी नजरें
नीदरलैंड की टीम के लिए ओपनर माइकल लेविट पावरप्ले में रनों की रफ्तार बढ़ाने का काम करेंगे। दिल्ली की छोटी बाउंड्री पर उनकी पावर-हिटिंग टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी बास डी लीडे हैं, जो टॉप-5 में बल्लेबाजी के साथ-साथ किसी भी फेज में गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं।
तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में थोड़ी फिटनेस समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन उम्मीद है कि वे नामीबिया के खिलाफ अटैक की अगुआई करेंगे। वहीं, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी पिछले मैच में 39 रन बनाकर अच्छी फॉर्म के संकेत दिए हैं।
मैक्स ओ’डोड टीम के टॉप स्कोरर हैं। अब तक खेले 88 मैचों में 2314 रन बनाए हैं। पॉल वैन मीकेरेन ने नीदरलैंड की ओर से टी-20 में टॉप विकेट टेकर हैं। वे 78 मैचों में 86 विकेट ले चुके हैं।

नामीबिया से जॉन फ्राइलिनक हैं ट्रंप कार्ड
नामीबिया की टीम इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली चुनौती के लिए तैयार है। टीम ने पिछले 9 में से 7 टी-20 मैच जीते हैं। वार्म-अप मैच में जॉन फ्राइलिनक ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 44 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट पिछले 10 मैचों में 194 का रहा है,।
कप्तान गेरहार्ड इरासमस टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 77 मैचों में 124.01 की स्ट्राइक रेट से 1833 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में नामीबिया के रूबेन ट्रम्पलमैन जबरदस्त फॉर्म में हैं, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे। बर्नार्ड शोल्ट्ज नामीबिया के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 76 मैचों में 74 विकेट लिए थे।

पिच रिपोर्ट
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। पिछले 2 टी-20 मैचों में यहां 47 छक्के लगे हैं और 4 में से 3 बार स्कोर 200 के पार गया है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन है।
हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 14 में से 9 मैच जीते हैं, लेकिन पिच के मिजाज को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगा।
वेदर रिपोर्ट
मंगलवार को दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 11 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह 11 बजे मैच शुरू होने के कारण ओस का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद ।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग XI:
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर),जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक,रूलोफ वैन डेर मरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन।
नामीबिया: जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, मालन क्रूगर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो।
मैच कहां देखें?
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल यूजर्स जियो-हॉटस्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए आप दैनिक भास्कर एप के साथ बने रह सकते हैं।
