Snapdragon 8 Gen 5, 7600mAh Battery, 50MP Sony OIS Camera
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गेमिंग फोन बनाने वाली टेक कंपनी आईक्यू ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईक्यू 15R लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7600mAh की बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक अब तक के किसी भी आइक्यू फोन में मिलने वाली सबसे बड़ी पावर यूनिट है।
इसके अलावा, यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला देश का तीसरा फोन है और इसमें फोटोग्राफी के लिए OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी का कैमरा दिया गया है।
आइकू 15R को 3 स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपए रखी गई है। फोन की सेल 3 मार्च से शुरू होगी। शुरुआती सेल में फोन पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।
डिजाइन: IP69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
फोन का डिजाइन प्रीमियम है और इसे पकड़ने पर यह एक सॉलिड फ्लैगशिप का अहसास देता है।
मटेरियल और कलर: इसे ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट जैसे दो क्लासी कलर्स में लाया गया है। बैक पैनल पर स्मूथ टेक्स्चर दिया गया है।
बिल्ड: फोन में ऊपर की तरफ IR ब्लास्टर और नीचे की तरफ टाइप-C पोर्ट व स्पीकर ग्रिल दी गई है।
डिस्प्ले: फ्रंट में बेहद पतले बेजल्स वाली पंच-होल डिस्प्ले है। इसमें सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो गीले हाथों से भी अनलॉक हो जाता है।
सेफ्टी: इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी (गर्म पानी की बौछार भी) से सुरक्षित रखती है।

आईक्यू 15R: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: फोन में 6.59-इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है। आंखों की सुरक्षा के लिए 4320Hz PWM डिमिंग दी गई है।

कैमरा: रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50MP सोनी LYT700V मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस: फोन में 3nm का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.8GHz है। इसमें हैवी गेमिंग के लिए 6.5k आइस कोर VC कूलिंग सिस्टम लगा है।

पावरबैकअप: 7600mAh की बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। टेस्टिंग में यह फोन 45 मिनट में 20% से 100% फुल चार्ज हो गया।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित ओरिजन OS 6.0 पर चलता है। कंपनी ने इसके साथ 4 साल के OS अपग्रेड और 7 साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 6.0, Wi-Fi 7, NFC और शानदार ऑडियो अनुभव के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

