Sundar Pichai Smart Glasses Launch? Gemini Updates at Google IO 2026


नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पिछला इवेंट 20 मई 2025 से शुरू हुआ। तब कंपनी ने जेमिनी 2.5, गूगल बीम, इमेजिन 4, वेयो 3 जैसे कई AI टूल पेश किए थे। - Dainik Bhaskar

पिछला इवेंट 20 मई 2025 से शुरू हुआ। तब कंपनी ने जेमिनी 2.5, गूगल बीम, इमेजिन 4, वेयो 3 जैसे कई AI टूल पेश किए थे।

टेक कंपनी अल्फाबेट (गूगल) ने अपने सबसे बड़े इवेंट डेवलपर कॉन्फ्रेंस ‘गूगल I/O 2026’ की तारीखों की घोषणा कर दी है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी दी कि यह मेगा इवेंट 19 और 20 मई को आयोजित किया जाएगा।

कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू के गूगल हेडक्वार्टर में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस को दुनिया भर के लोग ऑनलाइन देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार गूगल का पूरा फोकस नए एआई टूल्स और वियरेबल गैजेट्स पर होगा।

सुंदर पिचाई ने ‘X’ पर दी जानकारी

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक पोस्ट के जरिए डेवलपर्स और टेक प्रेमियों को इस इवेंट के लिए इनवाइट किया है। दो दिनों तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में गूगल अपनी भविष्य की प्लानिंग और नई तकनीकों का रोडमैप पेश करता है। इवेंट को गूगल की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा।

क्या-क्या नया मिलेगा

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गूगल इस इवेंट में अपने सबसे एआई मॉडल ‘जेमिनी’ (Gemini) के नए और एडवांस वर्जन पेश कर सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा गूगल के ‘स्मार्ट ग्लासेस’ को लेकर है।

  • एआई फीचर्स: जेमिनी के जरिए एंड्रॉइड और अन्य गूगल ऐप्स को कितना स्मार्ट बनाया गया है, इसका डेमो मिलेगा।
  • स्मार्ट ग्लासेस: गूगल ने दिसंबर 2025 में संकेत दिए थे कि वह 2026 में अपना पहला एआई ग्लासेस लॉन्च करेगा। संभव है कि I/O 2026 में इसकी पहली झलक देखने को मिले।

पिछले इवेंट में जेमिनी 2.5-प्रो और गूगल बीम लॉन्च हुआ था

गूगल I/O 2025′ 20 मई से शुरू हुआ। कंपनी का फोकस पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर रहा और कंपनी ने जेमिनी 2.5, गूगल बीम, इमेजिन 4, वेयो 3 जैसे कई AI टूल पेश किए थे।

इस दौरान कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि Google अब ‘AI-फर्स्ट’ कंपनी है। Gemini 2.5 और इसके अपडेट्स (Pro और Flash) को हर प्रोडक्ट-सर्च, जीमेल, मीट, मैप्स, कैलेंडर में इंटीग्रेट किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *