Tamil Nadu: गर्भवती पाई गईं सैकड़ों नाबालिग लड़कियां, इंस्टा-फेसबुक से पनपा प्यार, 300 लोगों पर केस दर्ज
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में सोशल मीडिया से शुरू हुए प्रेम संबंधों के चलते बड़ी संख्या में बाल विवाह हुए, जिनके कारण सैकड़ों नाबालिग लड़कियां गर्भवती हो गईं. इस मामले में पुलिस ने 300 युवाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

बाल विवाह से अस्पतालों में बढ़े प्रेगनेंसी के मामले
जिला प्रशासन ने कई बाल विवाह रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद लव मैरिज और बाल विवाह के मामले लगातार सामने आते रहे. इसका असर यह हुआ कि जिले के सरकारी अस्पतालों में नाबालिग लड़कियों की गर्भावस्था और प्रसव के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं.
माता-पिता और युवकों पर केस दर्ज
इस चौंकाने वाली स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ऐसे मामलों में माता-पिता और संबंधित युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और सामाजिक जागरूकता की कमी किस तरह बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही है.
यह भी पढ़ें –