WPL के एलिमिनेटर में दिल्ली:2 बार की चैंपियन मुंबई बाहर, यूपी को 5 विकेट से हराया; मारिजान को 3 विकेट




वडोदरा में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्ज को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली ने WPL के एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई कर लिया। 2 बार की चैंपियन मुंबई बाहर दिल्ली की इस जीत से दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। यूपी वॉरियर्ज आखिरी पायदान पर रही। दिल्ली ने 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ 6 पॉइंट्स लेकर लीग स्टेज तीसरे नंबर पर खत्म किया। गुजरात जायंट्स दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले स्थान पर रहकर पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। यूपी 122 रन ही बना पाई पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्ज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन ही बना सकी। टीम की कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। दीप्ति शर्मा ने 24, सिमरन शेख ने 22 और शिखा पांडे ने नाबाद 23 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मारिजान कैप ने 3 विकेट लिए। चिनेल हेनरी और श्री चरणी को 2-2 विकेट मिले, जबकि मिन्नू मणि ने 1 विकेट झटका। वोल्वार्ट के 47 रन 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत साधारण रही। लिजेल ली 10 और शेफाली वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद लौरा वोल्वार्ट ने 47 और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 रन की पारी खेली। दिल्ली ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यूपी की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। शिखा पांडे, सोफी एकलस्टन, डिएंड्रा डॉटिन को एक-एक विकेट मिला। ————————
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार ने रविवार शाम को इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *