पुनीत सुपरस्टार को कौन नहीं जानता भला सोशल मीडिया की दुनिया में हर किसी ने आजतक इनकी कोई न कोई वीडियो जरूर देखी होगी।

आज Puneet Superstar Net Worth इनकी जीवनी के बारे में बताने वाले हैं। ये एक कॉमेडियन हैं जो अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

ये अपने फेन्स को हंसाने के लिए कुछ भी कर देते हैं जैसे कीचड़ में लोट पोट होना, किसी गंदे नाले में घुसना आदि।

पर ये जो भी करते हैं उस से हुई कमाई का आधा हिस्सा गरीबों को खाना खिलाने में लगाते हैं। यही बात इनके फेन्स को पसंद आती है और फिर वो हंसी के साथ-साथ भावुकता से भी इन्हें सपोर्ट करते हैं।

पुनीत सुपरस्टार का असली नाम प्रकाश कुमार है इन्हें सोशल मीडिया पर लोग Lord Puneet Superstar के नाम से जानते हैं। ये एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन हैं।

लार्ड पुनीत (Puneet Superstar) का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उनकी उम्र अभी 31 वर्ष है और इनका जन्म 1992 में हुआ था।

इन्होने अपनी पढ़ाई दिल्ली के राजेंद्र नगर पब्लिक स्कूल से की है। ये एक गरीब परिवार से आते हैं जिस कारण ये 12वीं के बाद आगे नहीं पढ़ पाए फीस न जमा करने इन्हें स्कूल से निकाल दिया गया।

पुनीत लोगों को इंस्टाग्राम पर बर्थडे भी विश करते हैं जिसका वो 8 से 10 हजार चार्ज करते हैं। उनकी खास बात ये है कि वो अपनी कमाई का 50% हिस्सा गरीबों को खाना खिलाने में बाँट देते हैं।