Puneet Superstar Net Worth | पुनीत सुपरस्टार की कुल कितनी संपत्ति है ?

पुनीत सुपरस्टार को कौन नहीं जानता भला सोशल मीडिया की दुनिया में हर किसी ने आजतक इनकी कोई न कोई वीडियो जरूर देखी होगी। आज Puneet Superstar Net Worth इनकी जीवनी के बारे में बताने वाले हैं। ये एक कॉमेडियन हैं जो अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ये अपने फेन्स को हंसाने के लिए कुछ भी कर देते हैं जैसे कीचड़ में लोट पोट होना, किसी गंदे नाले में घुसना आदि।

Puneet Superstar Net Worth | पुनीत सुपरस्टार की कुल कितनी संपत्ति है ?
Puneet Superstar Net Worth | पुनीत सुपरस्टार की कुल कितनी संपत्ति है ?

पर ये जो भी करते हैं उस से हुई कमाई का आधा हिस्सा गरीबों को खाना खिलाने में लगाते हैं। यही बात इनके फेन्स को पसंद आती है और फिर वो हंसी के साथ-साथ भावुकता से भी इन्हें सपोर्ट करते हैं। आज हम जानेंगे पुनीत सुपरस्टार कौन है ? पुनीत सुपरस्टार की कितनी संपत्ति है? (Puneet Superstar Net Worth) आदि के बारे में।

पुनीत सुपरस्टार कौन है ?

पुनीत सुपरस्टार का असली नाम प्रकाश कुमार है इन्हें सोशल मीडिया पर लोग Lord Puneet Superstar के नाम से जानते हैं। ये एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन हैं। इनकी अजीबो गरीब कॉमेडी लोगों को बहुत पसंद आती है।

ये अपने फनी अंदाज़ से लोगों को हंसाते हैं जैसे:- अपने ऊपर फिनाइल, पाउडर, मिर्च, पेंट आदि डालना, गन्दी नालियों में घुसना और उसका पानी अपने ऊपर डालना, कीचड़ में नहाना। ये सभी इनके मुख्य लोगों को हंसाने के तरीके हैं। इनकी ये सभी हरकते आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती है जिन पर मिलियंस ऑफ़ व्यूज आते हैं।

लार्ड पुनीत (Puneet Superstar) का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उनकी उम्र अभी 31 वर्ष है और इनका जन्म 1992 में हुआ था। इन्होने अपनी पढ़ाई दिल्ली के राजेंद्र नगर पब्लिक स्कूल से की है। ये एक गरीब परिवार से आते हैं जिस कारण ये 12वीं के बाद आगे नहीं पढ़ पाए फीस न जमा करने इन्हें स्कूल से निकाल दिया गया।

उसके बाद ये छोटी मोटी नौकरी करके अपना गुजारा करते थे। सही कमाई न होने के कारण इन्होने अपनी प्राइवेट नौकरी भी छोड़ दी और घर पर बेरोजगार रहने लगे।

पुनीत के वीडियो बनाने का सफर

उसके बात उन्हें किसी दोस्त ने बताया की सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पैसे कमाए जा सकते हैं।

बस फिर उसके बाद इनकी जर्नी यहाँ से शुरू होती है। उस टाइम पे टिक टॉक का चलन था। उन्होंने हजारों वीडियो टिक टॉक पर बनाये पर एक भी वायरल नहीं हुआ। जिसके बाद वे काफी निराश हो गए।

Puneet Superstar Net Worth | पुनीत सुपरस्टार की कुल कितनी संपत्ति है ?

फिर उसके बाद उन्होंने एक रैंडम वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने कहा “दोस्तों मैं अभी-अभी उठा हूं, चाय पीयूंगा उसके बाद नहाऊंगा, टिकटॉक पर वीडियो बनाऊंगा, अपने मां-बाप की गालियां सुनूंगा और रात को फ्री का खाना खाकर सो जाऊंगा”

उनका ये वीडियो इतना वायरल हुआ की इसपर 200+ मिलियन्स व्यूज आ गए। बड़े-बड़े सुपरस्टार ने इस पर लिप्सिंग किया था। अब पुनीत को समझ में आ गया की पब्लिक को क्या पसंद है। फिर उसके बाद वो रैंडम वीडियो बनाते चले गए और पूरे इंडिया में फेमस हो गए।

ये भी पढ़ें :- कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर 6 साल बाद दिखेंगे इस शो में।

Puneet Superstar in Bigg Boss OTT 2

जिस प्रकार पुनीत वायरल हुए तो उनके बिग बॉस में आना तो बनता था। क्यूंकि यहाँ पर ऐसे ही लोगो को इंटरटेनमेंट के लिए लाया जाता है। इसलिए Bigg Boss OTT 2 में लार्ड पुनीत को बुलाया गया और रैंकिंग बोर्ड पर मतों के आधार पर पुनीत दूसरे नंबर पर आए। लेकिन जजों ने उनकी रैंकिंग घटा दी। जिस कारण उन्हें बहुत ही कम बिग बॉस करेंसी मिली।

फिर क्या था वो शुरू से ही बिग बॉस से गुस्सा हो गए और अपना हंगामा बिग बॉस के घर में शुरू कर दिया। पुनीत ने पहले ही दिन अपने पूरे मुँह पर टूथपेस्ट लगा दिया, घर का सामन इधर उधर फेंककर तोड़ने लगे, अपने ऊपर फिनाइल की बोतल डाल दी, जिस कारण घर भी गन्दा हो गया।

इसके बाद उन्हें बिग बॉस ने भी वार्निंग दी कि अगर उनकी हरकतें यूँ ही चलती रही तो उन्हें घर से निकाल दिया जाएगा। फिर पुनीत कुमार ने खुद बिग बॉस को सुनाते हुए निकाल दिए जाने के बारे में भी बोला कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता यहाँ से चले जाना का और पहली बार बिग बॉस में ऐसा हुआ कि किसी प्रतिभागी को पहले ही दिन घर से बाहर निकाला गया। पर फिर भी बाहर आने पर लोगों ने पुनीत का स्वागत किया और जिओ सिनेमा की टीआरपी गिरा दी। जिसके बाद पुनीत कुमार के फॉलोवर 6 लाख से सीधे 3 मिलियन हो गए।

पुनीत सुपरस्टार की कुल संपत्ति (Puneet Superstar Net Worth)

पुनीत कुमार सभी सोशल मीडिया एप से जुड़े हैं, चाहे वह इंस्टाग्राम, फेसबुक या यूट्यूब हो। हर जगह वो अपना कंटेंट डालते हैं और पैसा कमाते हैं। कहीं स्पोंसरशिप से पैसा मिलता है तो कहीं ब्रांड के प्रमोशन का। पुनीत लोगों को इंस्टाग्राम पर बर्थडे भी विश करते हैं जिसका वो 8 से 10 हजार चार्ज करते हैं। उनकी खास बात ये है कि वो अपनी कमाई का 50% हिस्सा गरीबों को खाना खिलाने में बाँट देते हैं। इंटनेट की रिपोर्ट के मुताबिक इनकी नेट वर्ड करीब 60 लाख रूपये हैं जो सभी सोशल मीडिया एप को मिलाकर बनती है।

ये भी पढ़ें :- क्या सच में ‘तारक मेहता का उल्टा चस्मा बंद हो जाएगा’ जानिए असली सच…

Puneet Superstar Social Media Account

Instagrampuneetsuper_starrrr
Facebook Prakash Kumar
TwitterPuneet Super Star
YoutubePuneet Superstar

Leave a Comment