Top 10 Upcoming Movies in 2024: आने वाली 10 बेहतरीन फिल्में, भूलकर भी ना करें मिस!

Top 10 Upcoming Movies in 2024: कोरोना आने से फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत बड़े बदलाव आए, हिंदी फिल्म उद्योग की रफ्तार एकदम धीमी पड़ गई थी फिर इसी बीच वेब सीरीज ने पकड़ बना के लोगों का मनोरंजन किया। जिसके बाद बड़े-बड़े सुपर स्टार भी वेब सीरीज में दिखाई देने लगे। लेकिन अब धीरे-धीरे लोग अब पिक्चर हॉल की तरफ रुख करने लगे हैं और 2023 का साल तो फिल्मों के लिए बेहद ही ख़ास रहा।

Top 10 Upcoming Movies in 2024: आने वाली 10 बेहतरीन फिल्में, भूलकर भी ना करें मिस!
Top 10 Upcoming Movies in 2024

साल जाते-जाते कई बड़ी हिट फिल्में दे गया, इसलिए लोग अब फिर से सिनेमाघरों की और बड़ी तादात में लौट रहे हैं। 2023 में शाहरुख़ खान ने लगतार 3 सुपरहिट फिल्में दी, रणवीर कपूर की एनिमल का तो कोई जवाब ही नहीं और अक्षय की ओएमजी 2, प्रभास की सालार सभी ने दर्शकों को खुश किया और एक बार फिर से 2024 में आ रही हैं कुछ ऐसी ही फिल्में जिन्हें लोग जरूर पसंद करने वाले हैं। आइए देखते हैं Top 10 Upcoming Movies in 2024 इस साल आयने वाली कुछ धमाकेदार मूवी के बारे में।

Top 10 Upcoming Movies in 2024

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 में आने वाली फिल्में कुछ तो सीक्वेल होने वाली हैं और कुछ नई एकदम लेटेस्ट होंगी। अब देखना ये होगा कि क्या 2023 की फिल्मों का रिकॉर्ड टूट पाएगा या नहीं आइए जानते हैं सभी फिल्मों (Top 10 Upcoming Movies in 2024) की लिस्ट के बारे में।

यह भी पढ़ें : –IMDb Best Bollywood Movies 2023: ये हैं टॉप 5 कमाल की हिंदी फिल्में

Fighter (फाइटर)

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर जल्द ही 25 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। यह मूवी एयरफोर्स के जवानों पर बनी है। इसका टीजर और फर्स्ट लुक भी लॉन्च कर दिया गया है। जिसने दर्शकों को इसे देखने के लिए उत्साहित कर दिया।

Singham Again

सिंघम तो शायद ही होगा जिसने यह मूवी न देखी हो, इसके डायलॉग और सांग लोगों को बहुत पसंद आए और अजय देवगन की एक्टिंग भी। इस फिल्म के 2 पार्ट आ चुके हैं, जिसमें दुसरे पार्ट में रणवीर सिंह भी थे। लेकिन अब 2024 में Singham Again आ रही है यानि पार्ट 3 जो कि बहुत बेहतरीन फिल्म होने वाली है।

Love Sex Aur Dhoka 2 (लव सेक्स और धोका 2)

एकता कपूर की LSD को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, ये एक रोमांटिक फिल्म थी और अब जल्द इनकी LSD 2 होने वाली है। ये फिल्म 16 फ़रवरी को थिएटर पर लगेगी।

The Crew – द क्रू

राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी मूवी The Crew 22 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इस सी फिल्म में महिलाओं की एक अनोखी कहानी को दिखाया गया है जिसमें करीना कपूर, तब्बू, क्रिती सेनन और दिलजीत दोसांझ हैं।

Mr. & Mrs. Mahi (मिस्टर एंड मिसेज माही)

यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है इसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी के बारे में दर्शाया गया है। इसमे जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी देखने को मिलेगी। 15 मार्च को यह मूवी सिनेमाघरों में लगेगी।

Bade Miyan Chote Miyan (बड़े मियां छोटे मियां)

वासु भगनानी द्वारा निर्देशित की गई फिल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने काम किया है। इस साल ईंद के मौके पर देखने को मिलेगी।

War 2 (वॉर-2)

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म जल्द ही इस साल सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जिसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है।

Amar Singh Chamkila (अमर सिंह चमकीला)

इस साल इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला भी रिलीज होने वाली है। इस दिलम में दिलजीत दोसांज और परिणीती चोपड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

Leave a Comment