आजकल उत्तराखंड राज्य में यूसीसी लागू होने की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि गोवा के बाद देश के दूसरे राज्य में UCC (सामान नागरिक संहिता) लागू होने जा रही है। 

लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि उत्तराखंड UCC लागू करने वाला देश का पहले राज्य बनेगा और यह गोवा यूसीसी से कई गुना बेहतर है। 

गोवा में पुर्तगालियों ने करीब 450 साल तक राज किया है। ये यहाँ पर 1510 ईस्वी में आए थे तथा भारत में सबसे पहले आने ये प्रथम यूरोपीय शासक थे।

उन्होंने वहां पर 1867 में UCC लागू कर दिया था और इसे पुर्तगाली सिविल कोड नाम दिया था। इसलिए जब गोवा का जब भारत में 1961 में विलय हुआ तो वहां पर पहले से ही यूसीसी लागू था।

उत्तराखंड यूसीसी के महत्वपूर्ण बिंदु

* विवाह पंजीकरण करना अनिवार्य है। * महिलाओं की शादी की उम्र 21 वर्ष। *एक से अधिक विवाह करना गैरकानूनी।

* पति और पत्नी को तलाक लेने का एकसमान हक। * इद्दत और हलाला प्रथा पर रोक। * लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।