मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा आजकल सोशल मीडिया पर वायरल चल रहे हैं। क्यूंकि इन दिनों हर तरफ संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच स्कैम एक्सपोज़ का मामला चर्चाओं में है।2

दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे है, इसी बीच कहानी में एक नया ट्विस्ट आता है, जिसके बाद बिंद्रा जी बुरे  फंसते हैं। 

जिसमें विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी ने मारपीट, गाली गलोज और अपने साथ हुवे अत्याचारों का आरोप लगते हुए एफआईआर दर्ज की है।

गाज़ियाबाद के थाना सेक्टर-126 में विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने अपने जीजा विवेक बिंद्रा पर अपनी बहिन यनिका  बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि विवेक बिंद्रा ने उनकी बहिन को कमरे में बंद करके बेरहमी से मारा है, गालीगलोच की और उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा की उनके बाल उखड़े हैं

और उन्हें सुनाई भी नहीं दे रहा है और उनके पूरे शरीर पर घाव के निशान भी बने हैं। ये  बहुत  दुखद घटना है। 

ये पूरी घटना विवेक बिंद्रा की शादी के ठीक एक दिन बाद की है। अब उनका इलाज दिल्ली के एक हॉस्पिटल में चल रहा है।

इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच विवेक बिंद्रा की उम्र 41 वर्ष है और हाल ही में 06 दिसंबर 2023 को हुई थी

उनकी पत्नी का नाम यनिका बिंद्रा है इनकी उम्र 30 वर्ष है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उनपर लग रहे इल्जाम की पुष्टि पब्लिक खबर नहीं करता है।

मीडिया की ख़बरों के मुताबिक उनकी पत्नी के साथ विवेक बिंद्रा ने काफी ज्यादा मारपीट की है, पूरे शरीर पर चोट के निशान बनें हैं।