Vivek Bindra wife: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा आजकल सोशल मीडिया पर वायरल चल रहे हैं। क्यूंकि इन दिनों हर तरफ संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच स्कैम एक्सपोज़ का मामला चर्चाओं में है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे है, इसी बीच कहानी में एक नया ट्विस्ट आता है जिसमें विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी ने मारपीट, गाली गलोज और अपने साथ हुवे अत्याचारों का आरोप लगते हुए एफआईआर दर्ज की है।
![Vivek Bindra wife: पत्नी से मारपीट का वीडियो आया सामने](https://publickhabar.in/wp-content/uploads/2023/12/Vivek-Bindra-wife-1024x683.jpg)
मीडिया ख़बरों में चल रही ख़बरों में ये तक कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए ये बयान दर्ज किया है कि विवेक बिंद्रा ने उनके कान के पर्दे फाड़ दिए, बाल उखाड़ दिए बेरहमी से मारपीट की आदि। चलिए आगे जानते हैं इस आर्टिकल में आखिर पूरी घटना क्या है।
यह भी पढ़ें : – साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, जानिए आखिर क्यों
Table of Contents
विवेक बिंद्रा पर दर्ज हुई FIR
गाज़ियाबाद के थाना सेक्टर-126 में विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने अपने जीजा विवेक बिंद्रा पर अपनी बहिन यनिका (Vivek Bindra wife) बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि विवेक बिंद्रा ने उनकी बहिन को कमरे में बंद करके बेरहमी से मारा है, गालीगलोच की और उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा की उनके बाल उखड़े हैं और उन्हें सुनाई भी नहीं दे रहा है और उनके पूरे शरीर पर घाव के निशान भी बने हैं।
ये पूरी घटना विवेक बिंद्रा की शादी के ठीक एक दिन बाद की है। अब उनका इलाज दिल्ली के एक हॉस्पिटल में चल रहा है।
Wife of famous motivational speaker and businessman Vivek Bindra.
— Komal (@kmlpaulkmlx) December 22, 2023
#Noida #vivekbindra pic.twitter.com/vQsvDDoidX
विवेक बिंद्रा की शादी कब हुई ?
इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच विवेक बिंद्रा की उम्र 41 वर्ष है और हाल ही में 06 दिसंबर 2023 को हुई थी, उनकी पत्नी का नाम यनिका बिंद्रा है इनकी उम्र 30 वर्ष है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उनपर लग रहे इल्जाम की पुष्टि पब्लिक खबर नहीं करता है।
मीडिया की ख़बरों के मुताबिक उनकी पत्नी के साथ विवेक बिंद्रा ने काफी ज्यादा मारपीट की है, पूरे शरीर पर चोट के निशान बनें हैं। विवेक ने अपनी पत्नी के बाल नोंचकर उनके सर पर भी वार किया और लड़ाई के चलते उनका मोबाइल भी तोड़ दिया।
यनिका के भाई ने एफआईआर में पुलिस को जानकारी दी कि उनकी बहन पूरी तरह शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुकी है जिस कारण वो किसी से भी बात करना नहीं चाहती। पूरे सोशल मीडिया पर पहले से ही उनकी कंट्रोवर्सी का मामला ट्रेंड कर रहा था फिर उसके बाद अब FIR होने से ये और तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Vivek Bindra wife से लड़ाई की असली वजह
विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विवेक किसी बात पर अपनी माँ प्रभा से लड़ाई कर रहे थे। इसी बीच उनकी पत्नी बीच में आई और विवेक को रोकने लगीं, जिसके बाद विवेक ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और उनके बात ये सब घटना हुई मारपीट, गाली गलौच, मोबाइल तोड़ना आदि।
![Vivek Bindra wife: पत्नी से मारपीट का वीडियो आया सामने](https://publickhabar.in/wp-content/uploads/2023/12/vivek-bindra-beat-wife-yanika.webp)
ये खबर भी पढ़ें : – अंबानी-अडानी को छोड़ा पीछे, अब ये हैं भारत के सबसे अमीर….