Sakshi Malik : साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, जानिए आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला…

Sakshi Malik: कुश्ती में चल रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए साक्षी मालिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया लगातार पिछले एक साल से लड़ाई लड़ रहे थे। इन्होने आरोप लगाए थे कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कुश्ती खिलाड़ियों के साथ होने वाले यौन शोषण के आरोप लगाए थे और ये चाहते थे कि बृज भूषण चरण सिंह को इस मामले में सजा हो और उन्हें न्याय मिले।

Sakshi Malik : साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, जानिए आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला...
Sakshi Malik : साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान

इन तीनों कुश्ती पहलवानों कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृज भूषण चरण सिंह के खिलाफ काफी लम्बा आंदोलन चलाया था। जिसमें देश के राजनितिक दलों ने भी इनका साथ दिया और साथ ही ये जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। चलिए आज के इस आर्टिकल में आगे जानते हैं आखिर क्यों कुश्ती पहलवान साक्षी मलिन ने कुश्ती छोड़ने का फैसला किया।

Sakshi Malik ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान

साक्षी मालिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्यूंकि हाल ही में पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण चरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बने हैं।

संजय सिंह के अध्यक्ष बनते ही रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी जिसमें उन्होंने बजावुक होकर कुश्ती को छोड़ने का ऐलान किया और अपने जूते टेबल पर रखकर रट हुए चले गई।

उन्होंने पूरे देशभर को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही ये भी कहा कि लड़ाई हम हार गए लेकिन ये लड़ाई जारी रहेगी।

उनकी मांग थी की भारतीय कुश्ती संघ में महिला अध्यक्ष बने ताकि पहलवानों पर हो रहे यौन शोषण रुक सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ, क्यूंकि बृजभूषण के राजनितिक रिश्ते बहुत मजबूत हैं, जिस कारण उन्होंने ये बड़ा फैसला लिए।

यह भी पढ़ें :- डंकी पड़ी एनिमल पर भारी, पहले दिन की इतनी कमाई….

Bajrang Punia ने भी लौटाया अपना पद्म श्री

पहलवान साक्षी मालिक ने जैसे ही संन्यास लेने की घोषणा की उसके अगले दिन ही टोक्यो ओलिंपिक में मैडल जीतने वाले रेसलर बजरंग पुनिया PM Narendra Modi जी को पत्र लिखा और साथ में अपना पद्म श्री लौटाने का ऐलान किया।

बजरंग पुनिया पद्म श्री लौटाने पी एम आवास पहुंचे लेकिन उन्हें वहां सुरक्षा कर्मियों द्वारा अंदर आने नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अपना पद्म श्री सम्मान वहीं प्रधानमंत्री आवास के समीप फुटपाथ पर रख दिया।

या भी पढ़ें : – अंबानी-अडानी को छोड़ा पीछे, अब ये हैं भारत के सबसे अमीर….

Leave a Comment