Dunki Box Office Collection: बेसब्री से इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए साल ख़त्म होने से पहले ही ‘डंकी’ मूवी आ गई है, इस साल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने 2 बड़ी हिट मूवी दी है, जवान और पठान के बाद अब सबकी नज़र ‘Dunki’ पर है। रनवीर कपूर की Animal दिसंबर 1 को रिलीज हुई जो अभी तक बॉक्स ऑफिस में पकड़ बनाये हुए है।
अब 21 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख़ खान की मूवी ‘डंकी’ उनकी पहली दो मूवी से अधिक कमाई करेगी या नहीं ये तो अब आगे की पता चलेगा। चलिए आज आपको Dunki Box Office Collection के बारे में बताते हैं।
![Dunki Box Office Collection Day 1: डंकी पड़ी एनिमल पर भारी, पहले दिन की इतनी कमाई....](https://publickhabar.in/wp-content/uploads/2023/12/Dunki-Box-Office-Collection-1024x683.jpg)
100 करोड़ के बजट में बनी डंकी बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है ये पहले वीक ही पता चल जाएगा। ट्रेलर आने के बाद फेन्स ने इस मूवी को बहुत प्यार दिया है इसके गाने भी लोगो को बहुत पसंद आए हैं। डंकी के साथ ही एक और फिल्म रिलीज हुई है, जो है प्रभास की ‘सालार’ अब ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं।
यह भी पढ़ें : –56 साल की उम्र में की दूसरी शादी, पढ़ें पूरी खबर…
Table of Contents
Dunki Box Office Collection Day 1
डंकी में शाहरुख़ खान के साथ में बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार जैसे- बोमन ईरानी, विक्की कौशल, तापसी पन्नू आदि। पहले दिन तो इस मोवी का हॉउसफुल रहा। लोगों ने एडवांस बुकिंग 4-5 दिन पहले ही किया हुआ था।
![Dunki Box Office Collection Day 1: डंकी पड़ी एनिमल पर भारी, पहले दिन की इतनी कमाई....](https://publickhabar.in/wp-content/uploads/2023/12/Dunki-movie-1024x575.jpg)
शाहरुख़ खान डंकी उनकी पहली दो फिल्मों की तरह ओपनिंग डे कलेक्शन में कम कमाई कर पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डंकी ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की।
इस साल की अन्य फिल्मों की पहले दिन की कमाई :-
- डंकी ओपनिंग डे कलेक्शन – 30 करोड़
- जवान ओपनिंग डे कलेक्शन – 75 करोड़
- पठान ओपनिंग डे कलेक्शन – 57 करोड़
- एनिमल ओपनिंग डे कलेक्शन – 63 करोड़
ये भी पढ़ें :- अंबानी-अडानी को छोड़ा पीछे, अब ये हैं भारत के सबसे अमीर….
Dunki Box Office Collection Day 2
- बादशाह शाहरुख़ खान की ये फिल्म अपनी पहली 2 फिल्मों की तरह कमाई करने में असफल सी लग रही है। क्यूंकि Day 2 में इस फिल्म ने सिर्फ 20.5 करोड़ की कमाई की।
Dunki Collection Day 3
- Dunki मूवी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस में 25.5 Cr की कमाई की है।
Dunki Collection Day 4
- Dunki मूवी ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस में 31.50 Cr की कमाई की है।
Dunki Collection Day 5
- Dunki मूवी ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस में 22.50 Cr की कमाई की है।
Dunki Collection Day 6
- Dunki मूवी ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस में 10.25 Cr की कमाई की है।
Dunki Collection Day 7
- Dunki मूवी ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस में 09.75 Cr की कमाई की है।
डंकी मूवी की कहानी
इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। यह एक कॉमेडी और इमोशनल फिल्म है, जिसमें चार दोस्तों की कहानी को दर्शाया गया है। ये सभी छोटे से गाँव में रहते हैं और इंग्लैंड जाने का सपना देखते हैं।
क्यूंकि ये सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते हैं और इन्हें इस से बाहर निकलने का तरीका इंग्लैंड में नौकरी में नज़र आता है, लेकिन कम पढ़े-लिखे होने की वजह से ये संभव नहीं था। ये लोग आय दिन कोई न कोई तरीका ढूंढ़ते रहते हैं वीजा बनवाने का लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाते।
![Dunki Box Office Collection Day 7: डंकी पड़ी एनिमल पर भारी, पहले दिन की इतनी कमाई....](https://publickhabar.in/wp-content/uploads/2023/12/shahrukh-khan-dunki-movie-1024x538.jpg)
फिर इन उलझनों से निपटने के लिए एंट्री होती है शाहरुख़ खान की जो इसमें हार्डी की भूमिका निभा रहे हैं। वो इन्हें डंकी के गैरकानूनी तरीके से इन्हें इंग्लैंड तो पंहुचा देता हैं लेकिन उन्हें बाद में समझ आता है कि ये तरीका बिलकुल गलत है।