Aashram 4 OTT Release Date: बॉबी देओल की आश्रम वेब सीरीज दर्शकों ने काफी पसंद की इसलिए इसके अभी तक 3 सीजन आ चुके हैं। लगभग सभी लोगों ने ये सीरीज देखी होगी ही। इसके पहले सीजन से ही इस सीरीज को इतना ज्यादा पसंद किया जाने लगा की इसके मेकर्स को इसके नए सीजन बनाने पड़े।
![Aashram 4 OTT Release Date: बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 आएगा इस दिन।](https://publickhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/Aashram-4-OTT-Release-Date-1024x683.jpg)
अब लोगों को इंतज़ार है Aashram 4 को, इस सीरीज के फैंस इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये सीरीज कब तक लांच होगी। क्यूंकि हाल ही में इसका टीजर भी लांच कर दिया गया है। जिस से फेन्स काफी उत्साहित हैं। तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में आखिर कब तक आश्रम सीजन 4 को लांच किया जाएगा।
Table of Contents
Aashram 4 OTT Release Date
जिन्होंने भी अभी तक लार्ड बॉबी की ये वेब सीरीज नहीं देखी हैं उन्हें हम बताते चलें कि यह वेब Aashram Web Series एक पाखंडी आध्यात्मिक बाबा की कहानी है ऊपर निर्धारित है। जो लोगों को अपने जाल में फंसकर उनके साथ कुकृत्य करता है।
Aashram Season 1 की सबसे पहले 2020 में आई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिर इसके अगले सीजन की डिमांड बढ़ने के कारण नए सीजन आते रहे।
![Aashram 4 OTT Release Date: बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 आएगा इस दिन।](https://publickhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/Aashram-4-OTT-Release-Date.png)
ये बाबा जिसका नाम इस सीरीज में बाबा निराला है और ये किरदार बॉबी देओल निभा रहे हैं। यह बाबा भोले-भाले लोगों को अंधविश्वास के जरिए फंसता है और उनके साथ छल करता है। साथ ही इसके आश्रम में अवैध काम किये जाते हैं।
बाबा की आड़ में ये एक ढोंगी है जो लोगों के विश्वास पर खेलता है। ये सीरीज कहीं न कहीं आज के समाज को देखते हुए भी बनाई गई है क्यूंकि वर्तमान में ऐसे बहुत सारे बाबा लोग आए हैं जिन्होंने ये सब काम किया है जिस कारण वो वो जेल में हैं।
यह भी पढ़ें :- Panchayat 3 OTT Release Date:
Aashram Season 4 Overview
Web Series Name | Aashram |
Season | 4 |
Title | एक बदनाम आश्रम (Season 4) |
Main Cast | बॉबी देओल, पोहन्कर, चन्दन रॉय, अनुप्रिया गोइनका, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी |
Genre | क्राइम, ड्रामा |
Platform | MX Player |
Director | प्रकाश झा |
Producer | प्रकाश झा |
Aashram Season 4 Release Date | December 2024 |
Aashram Season 4 Teaser
बॉबी देओल के करियर को इस वेब सीरीज ने बहुत बड़ा बूस्ट दिया है। पिछले 3 सीजन में बाबा निराला के किरदार ने ओटीटी पर धूम मचा के फेन्स को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है।
Aashram Season 4 के टीजर के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लार्ड बॉबी के फैंस काफी खुश नज़र आये और बहुत तेज़ी से ये टीजर वायरल हो गया।
टीजर में बॉबी देओल आने आप को भगवान कहते हुए दिख रहे हैं और हर बार की तरह इस बार भी पुलिस भी उनके पीछे लगी हुई है। लेकिन पिछले 3 सीजन में बाबा निराला पुलिस से हमेशा की तरह बचते नज़र आ रहे हैं। अब ये देखना होगा की इस बार बाबा निराला पकड़े जाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें :- Mirzapur 3 OTT Release Date
आश्रम 4 की रिलीज डेट
- आश्रम के सीजन 4 के लिए दर्शकों को इस साल के अंत तक थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा क्यूंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथा सीजन दिसंबर 2024 में आने की बात सामने आई है। लेकिन इसपर किसी भी प्रकार का ऑफिसियल अपडेट नहीं आया है। तो क्या पता मेकर्स इसे जल्दी भी लांच कर सकते हैं।
- अब देखना ये होगा कि इस सीजन के आने के बाद इसे भी उतना ही प्यार मिलेगा या नहीं ?