Ram Mandir Ayodhya: आम भक्त कब कर पाएंगे राम मंदिर के दर्शन ? क्या शुल्क लगेगा ? जानिए पूरी जानकारी

Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी को राम जन्म भूमि की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है सभी देशवासियों को इसका बड़े लम्बे समय से इंतज़ार था। इस बड़े भव्य आयोजन में देश-विदेश से लेकर बड़े-बड़े मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए राम लल्ला के कपाट खोल दिए जाएंगे।

Ram Mandir Ayodhya: आम भक्त कब कर पाएंगे राम मंदिर के दर्शन ? क्या शुल्क लगेगा ? जानिए पूरी जानकारी
Ram Mandir Ayodhya

लेकिन सभी के मन में एक सवाल है कि आखिर वो कौन सी तारीख है जब आम भक्तों के लिए अयोध्या राम मंदिर के दर्शन होंगे ? और क्या मंदिर के दर्शन करके ने लिए कोई शुल्क लगेगा ? साथ ही आरती का समय क्या होने वाला है ? इन सभी सवालों से जुड़े जवाब आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं।

Ram Mandir Ayodhya (राम मंदिर अयोध्या)

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद आम भक्तजनों के लिए राम मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। सोमवार 22 जनवरी को सिर्फ आमंत्रित लोग ही इस आयोजन को देख पाएंगे। आइए जानते हैं राम मंदिर से जुड़े सभी सवालों को :-

Ram Mandir Ayodhya: आम भक्त कब कर पाएंगे राम मंदिर के दर्शन ? क्या शुल्क लगेगा ? जानिए पूरी जानकारी
ram mandir murti photo ayodhya

आम श्रद्धालुओं के लिए कब से होंगे राम लला के दर्शन (Ram Mandir Ayodhya Visiting Time)

  • 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिस कारण आम लोगों के लिए अयोध्या में प्रवेश निषेध है। इसके अगले ही दिन 23 जनवरी से आम भक्तजन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

क्या राम मंदिर दर्शन के लिए कोई शुल्क देना होगा ?

  • राम मंदिर के दर्शन करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आप निशुल्क मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही मंदिर में तीन पहर आरती होती है जिसमें शामिल होने के लिए आपको पास लेना होगा। आप तब ही आरती देख पाएंगे और ये पास भी बिलकुल फ्री रहेगा।

यह भी पढ़ें :- राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।

राम मंदिर में दर्शन का समय क्या रहेगा? (Ram Mandir Ayodhya Darshan Timings)

  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा ये सूचित किया गया है कि मंदिर रोज सुबह 7 बजे खुलेगा। जिसके बाद राम भक्त 11:30 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद मंदिर 11:30 से 2 बजे तक भोग और विश्राम के लिए बंद रहेगा। और फिर 2 बजे से विधिवत मंदिर पुनः खुलेगा और फिर भक्त सांय 7 बजे तक दर्शन कर सकते हैं।

राम मंदिर सँभालने की जिम्मेदारी किसे दी गई है ?

  • राम मंदिर पर फैसला आने के बाद भारत के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) को स्थापना की गई। जिसके बाद मंदिर की सारी जिम्मेदारी ट्रस्ट संभाल रहा है।

राम मंदिर में कितनी बार आरती होगी ? (Ram Mandir Ayodhya Aarti Timings)

  • अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की दिन में 3 बार आरती होगी :-
    • सुबह 6:30 बजे – जागरण आरती (श्रृंगार आरती)
    • दोपहर 12 बजे – भोग आरती
    • शाम 7:30 बजे – संध्या आरती

राम मंदिर कैसे जाएं ? (how to go to Ram Mandir)

  • राम मंदिर जाने के लिए आप आने बजट के अनुसार सफर सफर का चुनाव करें। आप यहाँ बस, ट्रैन और हवाई यात्रा तीनों माध्यमों से पहुँच सकते हैं। ayodhya ram mandir distance नीचे बताया गया है : –
    • यदि आप बस से राम मंदिर आ रहे हैं तो आप अयोध्या बस स्टैंड से लोकल टेक्सी से 3 किमी. की दूरी तय करके राम मंदिर पहुँच सकते हैं।
    • अगर आप ट्रैन से सफर करके राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको अयोध्या रेलवे स्टेशन तक आना है और यहाँ से ऑटो या रिक्शा की मदद से 5 किमी. मंदिर की दूरी तय करनी होगी।
    • बात करें हवाई मार्ग की तो आप अपने शहर से महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे तक की बुकिंग कर सकते हैं। यहाँ से आपको मंदिर की दूरी 17 किमी. लोकल टैक्सी से तय करनी होगी।

राम मंदिर निर्माण पर कितना पैसा खर्च हुआ ?

  • राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि राम मंदिर निर्माण में कुल 1800 करोड़ का खर्चा आने वाला है। अभी तक कुल राम मंदिर में कुल 1100 करोड़ का खर्चा हो चुका है।

राम मंदिर कब पूरी तरह बनकर तैयार होगा ?

  • राम मंदिर को नागर शैली में बनाया जा रहा है और मंदिर पूर्ण होने के सन्दर्भ में मंदिर समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र (Nripendra Misra) ने बताया कि मंदिर इस साल दिसंबर तक पूरा बन जाएगा। मंदिर का निर्माण अपने आखिरी चरण में पहुँच चुका है।

राम मंदिर में और किस भगवान की प्रतिमा है ?

  • अयोध्या में बने राम मंदिर में राम लला के अलावा 4 अन्य देवी देवताओं के मंदिर भी हैं जो मंदिर के चारों कोनों में स्थित है। इनमें गणेश भगवान, शिव भगवान, माँ भगवती और सूर्य भगवान जी विराजमान हैं। इनके अलावा मंदिर में हनुमान जो और अन्नपूर्ण माता जी का भी मंदिर है।

Leave a Comment