Ram Mandir Ayodhya Uphar: राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।

Ram Mandir Ayodhya Uphar: जय श्री राम! बस कुछ ही दिन में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो जाएगी। सभी जानते हैं कि अयोध्या में 500 वर्षों के लम्बे इंतज़ार के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर लगभग तैयार हो चुका है, इस मंदिर को बनाने के लिए राम भक्तों ने बहुत से संघर्ष किए। न जाने कितनी पीढ़ियों मंदिर बनने के इस इंजतार में ही चली गई और राम मंदिर बनने का सपना उनके लिए एक सपना ही रह गया।

Ram Mandir Ayodhya Uphar: राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।
Ram Mandir Ayodhya

आज से सालों पहले लोगों ने राम मंदिर बनवाने की लड़ाई में अपनी जान गँवाई और कुछ ने तो 50 साल राम मंदिर के लिए कोर्ट में बिता दिए। न जाने बीते सालों में ऐसी कितनी घटनाएं हुई है जिनका मकसद सिर्फ राम मंदिर बनवाने का था और वो सफल न हो पाया। लेकिन आज जरूर वो हमारे बीच न हों पर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का साक्षी आप और हम बनने जा रहे हैं, इस से बड़ी हर्ष और उल्लास की बात और क्या हो सकती है। चलिए आज जानते हैं अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में आने वाले सबसे अनोखे उपहार के बारे में।

Ram Mandir Ayodhya Uphar

सभी जानते हैं अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए देश विदेशों से तोहफे आ रहे हैं। जिसमें लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार राम लला के लिए उपहार भेज रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे उपहार हैं जो एकदम अनोखे हैं और साथ ही इन्होने दुनिया में रिकॉर्ड भी बनाया है, इनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

1. 200 किलो लड्डू

  • अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए श्री कृष्ण भूमि मथुरा से 200 किलो लड्डू अयोध्या भेजे जा रहे हैं। इनकी कुल संख्या 1.11 लाख है। ये सभी लड्डू ख़ास मेवा मिश्री केसर से तैयार किए जा रहे हैं। जो कि बहुत ही स्वादिष्ट हैं।
Ram Mandir Ayodhya Uphar: राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।
Ram Mandir Ayodhya Uphar

2. 108 फ़ीट लम्बी अगरबत्ती

  • राम मंदिर के लिए लोगों ने ढेर साड़ी चीज़ें भेजी है इन्हीं में से एक है 108 फ़ीट लम्बी अगरबत्ती। यह आज तक के इतिहास में पहली बार देखे जाने वाली अगरबत्ती है, यह बहुत ही लम्बी और विशाल है। इसका वजन 3600 किलो है। इस अगरबत्ती को गुजरात से सड़क के माध्यम से भेजा गया है और इसे लाने में कई दिन लगे।
Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।
Ram Mandir Ayodhya Uphar
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अगरबत्ती की कीमत 5 लाख रुपए है और यह अगरबत्ती एक बार जलाने पर 2 महीने तक जलेगी।

3. 44 फ़ीट ऊँचा ध्यज दंड

  • राम मंदिर के शिकार पर अहमदाबाद में बना 44 फ़ीट ऊँचा ध्यज दंड लगाया जाएगा और इसका वजन 5.5 टन है। इसको बनाने में 9 महीने का समय लगा था।
Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।
Ram Mandir Ayodhya Uphar

4. दुनिया का सबसे बड़ा दीपक

  • राम मंदिर के स्थापना के दिन पूरे भारतवर्ष के दिन दिए जलाए जायेंगे। लेकिन एक ऐसा दीपक है जो एकदम ख़ास है। वडोदरा के रहने वाले अरविन्द भाई पटेल ने 1100 किलो का एक विशालकाय दीपक तैयार किया है।
राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।
Ram Mandir Ayodhya Uphar: राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।
  • इसे बनाने में करीब 500 किलो मिट्टी और पंचधातु जैसे:- सोना, चांदी, ताम्बा, जस्ता और लोहा का इस्तेमाल किया गया है।
  • बताया जा रहा है कि इस दीपक में 800 लीटर घी डाला जा सकता है, इसकी कीमत तक़रीबाद 7 करोड़ है।

5. 2100 किलो का घंटा

  • राम मंदिर में 2100 किलो का घंटा लगाया जाएगा, जो मंदिर की सुंदरता को और बढ़ाएगा। इसको बनाने में करीब 2 साल का समय लगा है और इसे अष्टधातु से बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 6 फ़ीट और चौड़ाई 4 से 5 फ़ीट है।
  • इस घंटे की कीमत 10 लाख रुपए है, जब ये घंटा बजेगा तो इसकी आवाज बहुत दूर तक सुनाई देगी।
राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।

6. दुनिया की सबसे बड़ी ताला-चाबी

  • राम मंदिर के लिए अलीगढ के सत्यप्रकाश ने 10 फ़ीट ऊँचे, 6.5 फ़ीट चौड़े और 9.5 इंच मोठे तथा 100 किलो के ताला-चाबी को तैयार किया है। सत्यप्रकाश कहते हैं यह दुनिया का सबसे बड़ा ताला-चाबी है और मैंने यह राम मंदिर के लिए उपहार स्वरुप बनाया है।
Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में आ रहे हैं ये 6 सबसे अनोखे उपहार।
Ram Mandir Ayodhya Uphar ताला चाबी

यह भी पढ़ें :- अब घर बैठे राम मंदिर का प्रसाद बिलकुल फ्री में।

Leave a Comment