Ayodhya Ram Mandir: इस दिन होंगे राम मंदिर का उद्घाटन, देखिये मंदिर की तस्वीर।

Ayodhya Ram Mandir: हर कोई सालों से राम मंदिर बनने का इंतज़ार कर रहा है, भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए सभी भारतीय लोग बेकरार हैं। यह मंदिर बनने के लिए सालों से दुनिया के हिन्दू धर्म के लोग इंतज़ार कर रहे हैं। सभी हिन्दू धर्म की आस्था राम मंदिर से जुड़ी है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्धघाटन की तिथि 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12.20 तय की गई है, जिसका भव्य आयोजन होना है।

दुनिया के हर कोने में रहने वाले राम भक्त इस दिन का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। भगवान रामलला के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का ये दिन बेहद ही ख़ास और ऐतिहासिक होने वाला है। राम जी की अयोध्या इस साल ख़ुशी से जगमगाने वाली है, लोगों का सदियों से सपना था भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बने और उनका यह सपना 2024 में पूरा होने वाला है।

Ayodhya Ram Mandir

उत्तरप्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का भव्य निर्माण चल रहा है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसका उद्धघाटन करेंगे। राम जन्मभूमि वर्ष 2024 में खुशियॉं से जगमगाएगी जिसका हर किसी को इंतज़ार है।

अयोध्या में राम मंदिर इसलिए बनाया जा रहा है क्यूंकि यहाँ श्री राम जी की जन्मस्थली है और इस स्थल को भारत के पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है, राम मंदिर बनाने का सैकड़ों वर्षों से प्रयास चल रहा है। लेकिन यहाँ पर बाबरी मस्जिद और मंदिर होने पर सालों से विवाद चल रहा था जिसके बाद इसका मामला सुप्रीम कोर्ट में चला और अंत में यह फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया।

यह भी पढ़ें :- घर बैठे राम मंदिर का प्रसाद बिलकुल फ्री में।

अयोध्या राम मंदिर कि विशेषताएं

  • श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कुल 70 एकड़ की जमीन दी गई है, जिसमें कई सारे मंदिर बनाए जाएंगे।
  • मुख्य मंदिर परिसर 2.7 एकड़ में बनाया गया है जिसमें श्री राम की मूर्ती राखी जाएगी और वहां उनकी पूजा अर्चना होगी।
  • राम मंदिर में 5 मंडपन होंगे जिन्हें इन नामों से जाना जाएगा, कुडु, नृत्य, रंग, कीर्तन और प्रार्थना।
  • यहाँ पर अन्य देवी देवताओं के भी मंदिर है जैसे:- भगवान शिव, गणेश आदि।
  • राम मंदिर का बजट 18000 करोड़ रू है और इस मंदिर को L&T द्वारा बनाया जा रहा है।

Ram mandir ayodhya photos

Ayodhya Ram Mandir: इस दिन होंगे राम मंदिर का उद्घाटन, देखिये मंदिर की तस्वीर।
Ayodhya Ram Mandir

Leave a Comment