John Abraham New Bungalow: नए साल पर जॉन अब्राहम ने ख़रीदा करोड़ों का बेशकीमती घर…

बॉलीवुड के एक्शन एक्टर के नाम से फेमस स्टार जॉन अब्राहम को हर कोई पसंद करता है। उनकी बॉडी और उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। वो अपने फिटनेस और धमाकेदार एक्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर में बहुत सी हिट फिल्में दी है।

John Abraham New Bungalow: नए साल पर जॉन अब्राहम ने ख़रीदा करोड़ों का बेशकीमती घर...
John Abraham New Bungalow

जब भी कोई सेलिब्रिटीज नया घर, नई गाड़ी या फिर कुछ भी नया अपडेट करते हैं तो फेन्स हमेशा उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसलिए आज हम आपको जॉन अब्राहम के बारे में कुछ ख़ास बताने वाले हैं उन्होंने हाल ही में एक करोड़ों का बंग्ला लिया है, चलिए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

John Abraham New Bungalow

बॉलीवुड के सुपरस्टार जॉन अब्राहम ने मुंबई में अपने लिए एक आलिशान बंग्ला (John Abraham New Bungalow) खरीदा है जिसकी कीमत 75 करोड़ बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन ने 27 दिसंबर 2023 को एग्रीमेंट पर साइन किया।

जॉन ने जो घर खरीदा है उसका एरिया 7 हजार 722 स्कवॉयर फुट है और बंग्ला 5,416 वर्ग फुट में बना है। यह प्रॉपर्टी 372 निर्मल भवन, एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन में बना है।

इस से पहले ये बंग्ला प्रवीण नाथलाल शाह और उनके परिवार के पास था, यह बेहद ही पोर्श लोकेशन खार में स्थित है यहां से समुद्र का नज़ारा दीखता है।

यह भी पढ़ें :- पुनीत सुपरस्टार की कुल कितनी संपत्ति है ?

जॉन अब्राहम नेट वर्थ (John Abraham Net Worth)

जॉन एक्टर होने के साथ-साथ एक बिजनेसमेन भी हैं, GQ इंडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार जॉन अब्राहम की नेट वर्थ 251 करोड़ थी, इनके पास करोड़ों की कारों का कलेक्शन भी है।

इनका एक मुंबई के बांद्रा में भी पेंटहाउस है, जो 4 हजार वर्गफुट में देला हुआ है। इस घर की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस घर को उनके भाई और पिता ने मुलकर डिज़ाइन किया था जिसे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्चरल से 2016 में बेस्ट हाउस का अवार्ड भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ें : करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं ‘The UK07 Rider’

Leave a Comment