Haldwani Curfew: मदरसा तोड़ने गई पुलिस पर हमला, शहर में कर्फ्यू, जाने पूरा मामला

Haldwani Curfew: उत्तराखडं में हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाका में अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बानी मदरसे तोड़ने के लिए गई पुलिस पर हुआ हमला। मदरसे को तोड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने किया पथराव। जिसमें 50 से अधिक पुलिस कर्मी भी घायल हो चुके हैं।

Haldwani Curfew: मदरसा तोड़ने गई पुलिस पर हमला, शहर में कर्फ्यू, जाने पूरा मामला
Haldwani Curfew

हल्द्वानी में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ पत्रकार भी जख्मी हो गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सूट एंड साइट का आर्डर भी दिया गया है। आइये देखते हैं पूरी खबर आखिर क्यों हुए ये सब।

Haldwani Curfew (हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू)

  • नैनीताल जिला प्रशासन और स्थानीय नागरिक अधिकारीयों की एक टीम ने मिलकर अवैध रूप से बनी बनभूलपुरा में एक नाजूल भूमि को विध्वंश किया जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने अपनी हिंसक प्रतिक्रिया दिखाते हुए पुलिस, पत्रकार और जिला प्रशासन पर पथराव किये जिसमें की लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें :- Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में यूसीसी मसौदा क्या है?

क्या था मामला ?

गुरुवार 8 फ़रवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में प्रशासन टीम के साथ मलिक के बगीचे में पहुंची और यहाँ पर बेन अवैध मदरसे और मस्जिद पर बुलडोज़र चलाया गया। जिसके बाद यहाँ के स्थानीय लोगों द्वारा तनाव का माहौल पैदा कर दिया गया। इन्होने वहां ट्रांसफॉर्मर पर आग लगा दी साथ ही पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।

अधिकारीयों का कहना है कि मस्जिद को नोटिस भेजा गया था समस्त जमीनी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए लेकिन उनके द्वारा कोई भी सम्बंधित दस्तावेज नहीं दिखये गए जिसके बाद प्रशासन को कार्यवाही शुरू करनी पड़ी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए आदेश

  • पूरे शहर में दर का माहौल है जिस तरह से वीडियो सामने आ रहा हैं वो बेहद ही डरावने हैं। हल्द्वानी शहर में 1 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है और साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश भी दिया हैं और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश है।
Haldwani Curfew: मदरसा तोड़ने गई पुलिस पर हमला, शहर में कर्फ्यू, जाने पूरा मामला
Haldwani Curfew

Leave a Comment