Popatlal ki Shaadi: पोपटलाल की हो रही है शादी, TMKOC में हुई नई एंट्री।

Popatlal ki Shaadi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जो अभी तक का टेलीविज़न में सबसे ज्यादा समय से चल रहा है। ये शो 2008 में शुरू हुआ था और आज इसे 15 साल हो चुके हैं। यह पारिवारिक शो लोगों को बहुत पसंद आता है। इसके किरदार इतने मजेदार हैं कि हर कोई इस से अपने आप को रिलेट कर पाता है।

Popatlal ki Shaadi: पोपटलाल की हो रही है शादी, TMKOC में हुई नई एंट्री।
Popatlal ki Shaadi

इस शो के प्रमुख हास्य कलाकार पोपटलाल (मैं दुनिया हिला दूंगा) की हर बार शादी होते-होते रह जाती है। हर बार कोई न कोई रुकावट उन्हें दूल्हा बनने से रोक देती है। लेकिन इस बार पोपटलाल को दुल्हनिया मिल गई है और शायद वो जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Popatlal ki Shaadi

इस बार पोपटलाल की शादी का सपना शायद पूरा होने वाला है। शो मेकर्स को पोपटलाल के लिए एक बेहद ही ख़ास लड़की मिल चुकी है। दयाबेन के इतने सालों से गायब चलने की वजह से लोग शो को ज्यादा प्यार नहीं दे रहे हैं। लेकिन मेकर्स की तरफ से पोपटलाल की दुल्हन लाने से शो में फिर से चमक लौट आएगी।

तारक मेहता की ऑडियंस के लिए शो मेकर्स ने गुड न्यूज़ दे दी है, पोपटलाल की दुल्हन शो में नज़र आ गई। जिस से ये साफ़ जाहिर होता है की उनकी शादी इस बार फिक्स है।

इस बार TMKOC में कुछ नया होने जा रहा है, पोपटलाल को एक लड़की से प्यार हो जाता है। जो शायद उनकी दुल्हनिया बनने वाली है। शो में एक नई एक्ट्रेस पूजा भर्ती शर्मा की एंट्री हुई है। जिन्हें पोपटलाल की होने वाली दुल्हन के रूप में देखा जा रहा है।

लगता है पोपटलाल का सालों से दूल्हा बनने का सपना सच होने वाला है। पूजा भर्ती शर्मा में अनोखी का किरदार करती नज़र आ रही हैं। पोपटलाल को अनोखी से प्यार होता दिखा रहा है और वो उनके प्यार में पागल हुए बैठे हैं।

यह भी पढ़ें : – Boycott TMKOC

पूजा भारती शर्मा कौन हैं ?

पूजा भर्ती शर्मा बहुत से टीवी शो में काम कर चुकी हैं, इन्होनें चार्टेड अकाउंटेंट की पढाई की है। लेकिन टीवी शो से इन्हें अभी तक ज्यादा फेम नहीं मिला है। उम्मीद लगाई जा रही है कि Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में आने से उनकी किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे।

Popatlal ki Shaadi: पोपटलाल की हो रही है शादी, TMKOC में हुई नई एंट्री।
Popatlal ki Shaadi

अब शो में आगे देखना होगा कि पूजा शर्मा का किरदार कितना लम्बा चलता है। पोपटलाल के साथ लव स्टोरी सक्सेफुल्ल होती है या फिर पोपटलाल के साथ पहले की तरह होने वाला है। सभी फैंस भी यही चाहते हैं कि इस बार तो कैसे भी करके Patrakar Popatlal Pandey के हाथ पीले हो जाएं।

यह भी पढ़ें :- Top 10 Upcoming Movies in 2024

Leave a Comment