5 Must-watch Pankaj Tripathi Movies: पंकज त्रिपाठी की ये 5 फिल्में जरूर देखिए

5 Must-watch Pankaj Tripathi Movies: अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए पंकज त्रिपाठी आज पूरे भारत वर्ष में जाने जाते हैं। मिर्जापुर में कालीन भैया और गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में सुलतान जैसा रीयलिस्टिक किरदार निभाने वाले पंकज भैया को भला कौन नहीं जानता। बिहार के एक छोटे से गाँव से आकर इन्होने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को पछाड़ दिया है।

5 Must-watch Pankaj Tripathi Movies: पंकज त्रिपाठी की ये 5 फिल्में जरूर देखिए
5 Must-watch Pankaj Tripathi Movies

उनका शुरूआती सफर बहुत ही कठिन था लेकिन हार न मानकर उन्होंने अपना काम जारी रखा और आखिरकार पूरे भारतवर्ष में अपने अभिनय के जरिए पहचान बनाई। हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है। तो आज हम उनकी कुछ ऐसी मूवी और वेबसीरीज (5 Must-watch Pankaj Tripathi Movies) लेकर आए हैं अगर आपने अभी तक ये नहीं देखि है तो आपको ये जरूर देखनी चाहिए।

5 Must-watch Pankaj Tripathi Movies

सभी लोग पंकज त्रिपाठी जी की एक्टिंग से प्रभावित हैं, वो जो भी किरदार करते हैं उसमें जान फूंक देते हैं। चाहे वो कॉमेडी को या वो कोई सीरियस रोल हो। उनकी मिर्जापुर, गैस ऑफ़ वासेपुर से तो सभी ने देखि ही होगी। लेकिन कुछ ऐसी मूवी हैं जो किसी ओटीटी पर रिलीज हुई हैं या फिल्म को ज्यादा प्रमोशन न होने के कारण दर्शकों को पता नहीं चल पाया तो आज हम आपके लिए पंकज त्रिपाठी की 5 ऐसी मूवी लेकर आए हैं

ये खबर भी पढ़ें – पुनीत सुपरस्टार की कुल कितनी संपत्ति है ?

न्यूटन (Newton)

यह फिल्म 2017 में रिलीज़ हुई थी जिसमें राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म चुनाव पर आधारित है, जिसमें कई वर्षों बाद नक्सली इलाके में हो रहे चुनाव को दर्शाया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने ‘न्यूटन कुमार’ का किरदार निभाया है जो एक सरकारी क्लर्क है और दलित समुदाय से आता है। इसमें न्यूटन को छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके में भेजा जाता है जिस से वो वहां चुनाव करवा सके।

साथ ही पंकज त्रिपाठी एक फौजी के किरदार में हैं जिनकी डियूटी नक्सली इलाके में लगती है और इन्हें वहां पर सरकारी कर्मचारी के साथ मिलककर चुनाव करवाने की जिम्मेदार दी जाती है। यह फिल्म भारत में ऐसे नक्सल प्रभावी क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के महत्व को बताती है।

कागज (Kaagaz)

फिल्म कागज़ वर्ष 2021 में रिलीज होती है जिसमें पंकज त्रिपाठी और सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर बनी है जिसमें एक व्यक्ति जिसका नाम ‘भारत लाल’ है और यह सरकारी कागज़ों में ज़िंदा होते हुए भी इसको मृत बताया जाता है। इसी पर वह व्यक्ति खुद को जिन्दा साबित करने की लड़ाई लड़ता है जिसे इस फिल्म में बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है।

ओएमजी 2 (OMG-2)

अक्षय कुमार की फिल्म OMG की सफलता की बाद वर्ष 2023 में ओएमजी 2 बनाई गई जिसमें पंकज त्रिपाठी भी मुख्य किरदार में नज़र आते हैं। ये फिल्म आजकल समाज में चल रहे परिवर्तन पर प्रभाव डालती है। जिसमें वर्तमान समय में चल रहे सामजिक मुद्दों को दर्शाया गया है। सेंसर बोर्ड के दायरों में घिरी ये मूवी कई परिवर्तन करने के बाद दर्शकों के सामने लाई गयी है। बदलते समाज की बदलती तस्वीर में किस प्रकार से सुधार किया जा सकता है इस मूवी में बताया गया है।

स्त्री (Stree)

अगर आप हॉरर कॉमेडी के दीवाने हैं तो आपको पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म स्त्री जरूर देखनी चाहिए इसमें राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी का मुख्य किरदार है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अपनी जबरदस्त कॉमिक से दर्शकों को बहुत हंसाया है। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखि है तो आप इसे जरूर देखिए।

मिमी (Mimi)

मिमी एक ऐसी फिल्म है जो महिलाओं के सेरोगेसी (आम भाषा में किराए की कोख) पर आधारित है। आजकल यह काफी कॉमन हो गया है तो इस पर फिल्म बनना लाज़मी है। इसमें मुख्या भूमिका निभा रही कृति सेनन दूसरे के बच्चे को अपनी कोख में जन्म देती है। लेकिन असली बच्चे के असली माँ-बाप पैदा होने से पहले ही उसे छोड़ देते हैं जिसके बाद कृति को ही इस बच्चे करनी पड़ती है। पंकज त्रिपाठी का किरदार इसमें अहम भूमिका निभाते हैं और बच्चों के असली माँ-बाप से मिलाने में मदद करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :- कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर 6 साल बाद दिखेंगे इस शो में।

Pankaj Tripathi instagramclick here

Leave a Comment